मुख्यमंत्री बनने के बाद बोले विजय- झूठे वादे कर लोगों को धोखा नहीं दूंगा

TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय (Photo: PTI)
टीवीके विधायक दल के नेता विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. विजय ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली.
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में टीवीके प्रमुख विजय को पद की शपथ दिलाई. इसके साथ ही राज्य में पहली बार किसी गैर-द्रविड़ दल की सरकार बन गई. टीवीके की सरकार बनते ही ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के परंपरागत वर्चस्व का अंत हो गया. राज्यपाल आर्लेकर ने विजय को 13 मई या उससे पहले तक विश्वास मत हासिल करने का समय दिया.
पहले संबोधन में क्या बोले मुख्यमंत्री जोसेफ विजय
मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने संबंधी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए. साथ ही उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष बल के गठन संबंधी फाइल पर भी हस्ताक्षर किए. मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने अपने पहले संबोधन में कहा कि वह किसी शाही वंश से नहीं हैं, लेकिन लोगों ने उनका स्वागत किया और उन्हें स्वीकार किया. विजय ने कहा कि वह झूठे वादे कर लोगों को धोखा नहीं देंगे.
#WATCH | Chennai: Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) Chief C Joseph Vijay takes oath as the Chief Minister of Tamil Nadu. pic.twitter.com/8yGuYEAkfj
— ANI (@ANI) May 10, 2026
ईश्वर के नाम पर शपथ ली विजय ने
टीवीके कार्यकर्ताओं की सीटियों की लगातार गूंजती आवाजों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मौजूदगी के बीच विजय ने ईश्वर के नाम पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. मंत्रियों ने भी ईश्वर के नाम पर शपथ ली, जबकि पूर्ववर्ती द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार में अधिकतर मंत्रियों ने ऐसा नहीं किया था. विजय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में टीवीके नेता आधव अर्जुन, एन आनंद और के ए सेंगोट्टैयन सहित अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली.
C. Joseph Vijay, the Chief Minister-designate, has recommended a list of nine persons to be appointed as Ministers for the State of Tamil Nadu.
— ANI (@ANI) May 10, 2026
1. N. Anand
2. Aadhav Arjuna
3. Dr. K.G. Arunraj,
4. K.A. Sengottaiyan
5. P. Venkataramanan
6. R. Nirmalkumar
7. Rajmohan
8. Dr TK.… pic.twitter.com/0tU5Gox6zM
पीएम मोदी ने दी विजय को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी.
தமிழ்நாடு முதலமைச்சராக பதவியேற்றுள்ள திரு சி. ஜோசப் விஜய் அவர்களுக்கு வாழ்த்துகள். அவரது பதவிக்காலம் சிறப்பானதாக அமைய நல்வாழ்த்துகள். மக்களின் வாழ்க்கையை மேம்படுத்த மத்திய அரசு தமிழ்நாடு அரசுடன் இணைந்து தொடர்ந்து பணியாற்றும்.@TVKVijayHQ
— Narendra Modi (@narendramodi) May 10, 2026
माणिकम टैगोर ने विजय को बधाई दी
कांग्रेस नेता माणिकम टैगोर ने विजय को बधाई देते हुए कहा कि तमिलनाडु के लोग अब बदलाव और नई उम्मीद देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता सामाजिक न्याय, बराबरी, विकास और इंसानियत पर आधारित सरकार चाहती है. टैगोर को भरोसा है कि विजय के नेतृत्व में पारदर्शी, जनहित में काम करने वाली और बेहतर प्रशासन देने वाली सरकार बनेगी.
यह भी पढ़ें : 120 विधायकों के साथ सरकार बनाएंगे विजय, VCK और IUML ने TVK को दिया समर्थन
राज्यपाल पर केंद्र का दबाव था : गिरीश चोडनकर
तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर कांग्रेस प्रभारी गिरीश चोडनकर ने कहा कि अगर यह बीजेपी या एनडीए के पक्ष में होता, तो इतनी कोशिशों की जरूरत नहीं पड़ती. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल पर केंद्र का दबाव था और जनादेश को प्रभावित करने की कोशिश हो रही थी. उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह रही कि सभी धर्मनिरपेक्ष दल राजनीति से ऊपर उठकर सामने आए और जनता के फैसले के मुताबिक टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया.
VIDEO | Chennai: On government formation in the state, Tamil Nadu Congress in-charge Girish Chodankar says, "If this were pro-BJP or part of NDA, then this much of efforts would not have been required. It is very clear that the Governor was under pressure from the centre. They… pic.twitter.com/xApO4ZDIUV
— Press Trust of India (@PTI_News) May 10, 2026
राज्य में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार : बालकृष्णन
सीपीआई(एम) पोलित ब्यूरो के सदस्य बालकृष्णन ने कहा कि हम बेहद खुश हैं कि राज्य में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार बन रही है. यह सरकार जनता के हित में काम करेगी और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेगी.
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu | Balakrishnan, CPI(M) Politburo member says, "We are very happy as a secular government is being formed in the state…The government will function in the best interests of the public…" pic.twitter.com/kPP7UHUl7g
— ANI (@ANI) May 10, 2026
जनता का धन्यवाद : निर्वाचित विधायक के.जी. अरुणराज
टीवीके के तिरुचेंगोडु सीट से निर्वाचित विधायक के.जी. अरुणराज ने कहा कि हम राज्य की जनता का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमारी पार्टी पर भरोसा जताया. अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरें और उनके लिए काम करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










