खुसरूपुर में शराब मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

Patna News: खुसरूपुर में शराब मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Patna News: खुसरूपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब मामले में फरार अभियुक्त पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई समकालीन अभियान के तहत की गई. आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन

Patna News: बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शराब मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की अहले सुबह की गई. सूचना मिली थी कि शराब कांड का वांछित अभियुक्त अपने घर आया हुआ है। जानकारी की पुष्टि होते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की.

घेराबंदी कर घर से दबोचा

समकालीन अभियान के तहत पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के गणीचक गांव में घेराबंदी की और अभियुक्त के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गणीचक निवासी 31 वर्षीय पिंटू कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह शराब से जुड़े एक पुराने मामले में फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

न्यायालय में पेश करने की तैयारी

खुसरूपुर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

ALSO READ: सारण के दरियापुर में दर्दनाक हादसा, दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन