तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय को पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा-शानदार कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं

Published by :Rajneesh Anand
Published at :10 May 2026 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
PM Modi and TN CM Vijay

पीएम मोदी और तमिलनाडु के सीएम विजय

CM Joseph Vijay : तमिलनाडु में 1967 के बाद किसी ऐसे सीएम ने शपथ ली है, जो द्रविड़ आइडेंटिटी की राजनीति से अलग राजनीति कर रहे हैं. विजय ने सामाजिक न्याय के मुद्दे को अपनी राजनीति का आधार बनाया है और आम जनता को उनका हक दिलाने की बात कही है.

विज्ञापन

CM Joseph Vijay : जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ले ली है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट लिखा कि तमिलनाडु का मुख्यमंत्री पद संभालने पर सी जोसेफ विजय को बधाई.

शानदार हो सीएम विजय का कार्यकाल

प्रधानमंत्री मोदी ने विजय को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के शानदार होने की शुभकामनाएं दी. पीएम ने अपने संदेश में कहा कि केंद्र सरकार हमेशा तमिलनाडु के विकास और वहां की जनता की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ पार्टनरशिप में काम करती रहेगी.

सामाजिक न्याय को मजबूती मिलेगी

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर विजय और यूपीए गठबंधन को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस सरकार का गठन आत्मसम्मान, सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण की अटूट शक्ति की पुष्टि करता है. विजय के शपथग्रहण के बाद खरगे ने कहा कि हमें भरोसा है कि विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु की राजनीतिक और सामाजिक चेतना को परिभाषित करने वाले आदर्श, सरकार का मार्गदर्शन करते रहेंगे. 1967 के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि तमिलनाडु में डीएमके या एआईएडीएमके के अलावा किसी दूसरी पार्टी की सरकार बनी है.विजय के शपथग्रहण में राहुल गांधी, विजय के माता-पिता एसए चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर, और तमिल फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां मौजूद थीं, जिनमें तृषा कृष्णन भी शामिल थीं.

ये भी पढ़ें : तमिलनाडु के सीएम विजय ने की घोषणा, अब मिलेगी 200 यूनिट फ्री बिजली; महिलाओं को सुरक्षा और युवाओं को ड्रग्स के शिकंजे से बचाया जाएगा

सिनेमा से सत्ता तक: कैसे विजय थलपति बने तमिलनाडु की राजनीति के नए मास स्टार

मणिशंकर अय्यर ने कहा-कांग्रेस-टीवीके गठबंधन अवसरवादी राजनीति का उदाहरण

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola