पीएम मोदी ने बेंगलुरु में कहा- कांग्रेस कभी सत्ता में नहीं लौटेगी

पीएम मोदी बेंगलुरु में (Photo: PTI)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु की रैली में कहा कि कांग्रेस कभी सत्ता में नहीं लौटेगी, क्योंकि वह केवल ‘विश्वासघात’ जानती है. जानें उन्होंने बंगाल चुनाव को लेकर क्या कहा.
PM Modi in Karnataka : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे कर्नाटक में भगवा लहर दिखाई दे रही है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जीत आपकी जीत है. पश्चिम बंगाल में हमारे बस तीन विधायक थे, लेकिन अब हमारे 200 से अधिक विधायक हैं. उन्होंने कहा कि कर्नाटक बीजेपी के लिए हमेशा ऊर्जा का बड़ा स्रोत रहा है.
अनुशासित भीड़ सिर्फ बीजेपी ही जुटा सकती है : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह कर्नाटक कई बार आ चुके हैं, लेकिन समय की कमी के कारण पहले सिर्फ छोटे कार्यक्रम ही एयरपोर्ट पर हो पाते थे. उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब एयरपोर्ट पर इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ है. मोदी ने कहा कि आज बेंगलुरु की धरती से ‘भगवा सूरज’ उगता दिख रहा है. उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी बड़ी और अनुशासित भीड़ सिर्फ बीजेपी ही जुटा सकती है.
PHOTO | Bengaluru, Karnataka: PM Modi (@narendramodi), addressing a public meeting, said, "I have visited Karnataka many times. Sometimes, due to lack of time, I would just hold a small programme at the airport and move ahead. Many events were organised even at the airport. But… pic.twitter.com/gWU0F0kpcj
— Press Trust of India (@PTI_News) May 10, 2026
पुडुचेरी में लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी, असम में फिर से सरकार बनाने, पश्चिम बंगाल में बीजेपी की चुनावी जीत और गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी की व्यापक जीत का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि ये परिणाम एक निर्णायक राजनीतिक बदलाव का संकेत देते हैं. उन्होंने कहा, “ये चुनाव परिणाम भारतीय राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण हैं. ये भारत के युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों और मध्यम वर्ग के मिजाज को दर्शाते हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के लोग कह रहे हैं कि उन्हें ‘स्कैम’ (घोटाले) नहीं, ‘स्पीड’ (तेजी) चाहिए, उन्हें समाधान चाहिए. उन्हें राष्ट्रीय नीति पर आधारित राजनीति चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










