पुरी रथ यात्रा के दौरान भारी बारिश की चेतावनी, श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील

Updated:
विज्ञापन
पुरी रथ यात्रा के सजकर तैयार रथ, फोटो पीटीआई

पुरी रथ यात्रा के सजकर तैयार रथ, फोटो पीटीआई

ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान है, खासकर पुरी में रथ यात्रा के दौरान। मौसम विभाग ने श्रद्धालुओं को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटों में बांकी में 210 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन

Odisha Heavy Rain: पुरी में लाखों श्रद्धालु वार्षिक रथ यात्रा में शामिल होने के लिए जुटे हैं. आईएमडी ने अपने बुलेटिन में बताया कि अगले 12 घंटों के दौरान कम दबाव का क्षेत्र और मजबूत हो सकता है. इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गंगा क्षेत्र से गुजरने की संभावना है. आईएमडी के भुवनेश्वर केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि पुरी में कम से कम अगले छह घंटे तक बारिश होने का अनुमान है.

ओडिशा के इन जिला में भारी बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मयूरभंज, क्योंझर, अंगुल, देवगढ़, संबलपुर, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, पुरी, जगतसिंहपुर, खुर्दा, नयागढ़, कटक, ढेंकानाल, जाजपुर, बरगढ़, सोनपुर और बौध जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है.

भारी बारिश या आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति में क्या करें?

आईएमडी ने श्रद्धालुओं से आकाशीय बिजली और गरज-चमक के दौरान सतर्क रहने की अपील की. आईएमडी ने यह भी बताया कि भारी बारिश या आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति में श्रद्धालु किसी पक्के भवन में शरण लें और पेड़ों, बिजली के खंभों या अस्थायी ढांचों के नीचे खड़े होने से बचें.

पिछले 24 घंटों में बांकी में 210 मिलीमीटर हुई बारिश

आईएमडी के अनुसार बीते 24 घंटों में कटक जिले के बांकी में सबसे अधिक 210 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई. इस दौरान नौ अन्य स्थानों पर भी 115 से 210 मिमी के बीच बेहद भारी बारिश हुई.


ये भी पढ़ें: पुरी में भव्य रथ यात्रा शुरू : बलभद्र-सुभद्रा संग मौसी के घर के लिए निकले भगवान जगन्नाथ


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola