ट्रेड डील पर लगी मुहर! भारत और अमेरिका के बीच बनी सहमति, 8 जुलाई को हो सकता है बड़ा ऐलान

PM Modi and President Donald Trump
Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर एक बड़ा ऐलान किया जा सकता है. टैरिफ राहत समयसीमा समाप्त होने के एक दिन पहले यानी 8 जुलाई को ट्रेड डील की घोषणा किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है. दोनों देशों के बीच समझौते को लेकर सभी शर्तें तय की जा चुकी हैं.
Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच 8 जुलाई को अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर एक बड़ा ऐलान किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच समझौते की शर्तों को लेकर बातचीत पूरी हो गई है. साथ ही सहमति भी जताई जा चुकी है.
राजेश अग्रवाल की अगुवाई समझौते के लिए सहमति
भारत की ओर से वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने समझौते की शर्तें तैयार करने के लिए बातचीत की अगुवाई की. दोनों देशों के बीच वॉशिंगटन में समझौते के लिए सहमति बनी है. बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दुनियाभर के देशों पर लगाया गया रेसिप्रोकल टैरिफ राहत की समयसीमा 9 जुलाई को समाप्त हो जाएगी. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारत और अमेरिका के बीच हो रही यह ट्रेड डील दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों पर सकारात्मक असर डालेगी.
टैरिफ राहत समयसीमा 9 जुलाई को समाप्त होने वाली है
डोनाल्ड ट्रंप ने इस वर्ष की शुरुआत से ही दुनियाभर में टैरिफ की घोषणा कर तहलका मचा दिया था. टैरिफ लागू होने के बाद ट्रंप ने दुनिया के अलग-अलग देशों को 3 महीने की टैरिफ में राहत दी थी. यह समयसीमा 9 जुलाई को समाप्त होने वाली है. ट्रंप ने हाल ही में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि टैरिफ लागू करने के लिए दी गई यह तारीख आखिरी नहीं है. तारीख को आगे बढ़ाया या घटाया जा सकता है. हमारे मन में जो आएगा वो हम करेंगे. लेकिन यह इस पर निर्भर करता है कि दूसरे देशों के साथ व्यापारिक बातचीत कितनी तेजी से आगे बढ़ती है.
यह भी पढ़े: Heavy Rain Alert : अगले सात दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का आया रेड अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










