Today News Wrap : NDA की संसदीय बोर्ड की बैठक आज, कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली कांस्टेबल सस्पेंड, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Jun 2024 5:52 AM
Today News Wrap: लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला है. इसके बाद NDA की संसदीय बोर्ड की बैठक आज होनी है. नरेंद्र मोदी सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें
7 जून की बड़ी खबरें
- NDA की संसदीय बोर्ड की बैठक आज होनी है. नरेंद्र मोदी सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं.
- NDA के संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए शिवराज सिंह चौहान दिल्ली पहुंच चुके हैं.
- JDU की संसदीय बोर्ड की बैठक आज होनी हैं. इसमें नीतीश कुमार शामिल होंगे.
- यूपी के सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज सुनवाई होनी है. कांग्रेस नेता पर अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है.
- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से आज मुलाकात करेंगे.
एक नजर अन्य बड़ी खबरों पर
Kangana Ranaut को महिला CISF कांस्टेबल ने थप्पड़ मारा
बीजेपी नेता और मंडी से सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान सीआईएसएफ की एक महिला कांस्टेबल ने कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया. पढ़ें विस्तृत खबर यहां
राहुल गांधी के आरोपों का पीयूष गोयल ने दिया जवाब
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया है. राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव के समय नरेंद्र मोदी ने शेयर बाजार पर कमेंट किया था, उन्होंने सवाल करते हुए पूछा की जनता को निवेश की सलाह क्यों दी गई थी. पढ़ें विस्तृत खबर यहां
नौ जून को नरेंद्र मोदी लेंगे पीएम पद की शपथ
लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद केंद्र में एक बार फिर सरकार गठन की तैयारी शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि नरेंद्र मोदी 9 जून को पीएम पद की शपथ लेंगे. पढ़ें विस्तृत खबर यहां
कितने मंत्री पद चाहते हैं सहयोगी दल
बीजेपी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही एनडीए ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनने का काम किया है, इसके बाद यह साफ हो चुका है कि केंद्र में एक बार फिर ‘मोदी सरकार’ बनेगी. अब नजर सहयोगी दलों पर है. पढ़ें विस्तृत खबर यहां
स्वर्ण मंदिर में लगे खालिस्तानी नारे
पंजाब के स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी मनाई गई.इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. पढ़ें विस्तृत खबर यहां
पटना- जसीडीह मेमू ट्रेन में किऊल जंक्शन पर कैसे लगी आग?
किऊल जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर गुरुवार की संध्या पटना-जसीडीह ईएमयू ट्रेन के एक कोच में आग लग गयी. जिससे कि किऊल जंक्शन पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. पढ़ें विस्तृत खबर यहां
पुलिस मुठभेड़ में अपराधियों को लगी गोली, पुलिस का पिस्टल छीनकर भाग रहे थे
मुजफ्फरपुर में पुलिस मुठभेड़ में जख्मी दोनों अपराधी दिल्ली के एक निजी कंपनी में पोस्टेड जेई मो. हरीश की लूटपाट में शामिल थे. इन दोनों ने लूटपाट का विरोध करने पर उनकी हत्या कर थी. पढ़ें विस्तृत खबर यहां
झारखंड में अब चंपाई सोरेन के फोटो वाले बैग में मिलेगा राशन
झारखंड में अब मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के फोटो वाले बैग में लोगों को राशन मिलेगा. इस बैग के जरिए सरकार अपनी योजनाओं का भी प्रचार करेगी. पढ़ें विस्तृत खबर यहां
झारखंड के 2 सांसदों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले, दिए जा चुके हैं दोषी करार
झारखंड के दो सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. उनको दोषी भी करार दिया जा चुका है. एडीआर की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है. यहां पढ़ें कौन हैं वो दोनों सांसद. पढ़ें विस्तृत खबर यहां
T20 World Cup: अमेरिका ने पाकिस्तान को हराया
T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप मैच में अमेरिका ने पाकिस्तान को हरा दिया है. सुपर ओवर में अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया है. पढ़ें विस्तृत खबर यहां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










