मोदी सरकार 3.0 में कितने मंत्री पद चाहते हैं सहयोगी दल, ऐसा हो सकता है मंत्रिमंडल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Jun 2024 4:07 PM
Prime Minister
Prime Minister: नरेंद्र मोदी 3.0 सरकार में कौन-कौन मंत्री बनेगा, ये तो अभी साफ नहीं है. लेकिन माना जा रहा है कि सरकार में जेडीयू और टीडीपी की बड़ी भूमिका हो सकती है. एक नजर डालते हैं कैसी हो सकती है मोदी सरकार 3.0. किसे क्या मिल सकती है जिम्मेदारी
Prime Minister 3.0: बीजेपी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही एनडीए ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है, इसके बाद यह साफ हो चुका है कि केंद्र में एक बार फिर ‘मोदी सरकार’ बनेगी. बुधवार को सात लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास में बैठक हुई. इस बैठक में एनडीए के वरिष्ठ नेताओं ने एक सुर में कहा कि नरेंद्र मोदी के पास ‘विकसित भारत’ के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण है. हम सभी इस लक्ष्य को हासिल करने में भागीदार बनने को तैयार हैं.
9 जून को हो सकता है शपथ ग्रहण
खबरों की मानें तो सात जून यानी शुक्रवार को एनडीए की एक और बैठक बुलाई जा सकती है. इस बैठक के बाद राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जा सकता है. शपथ ग्रहण समारोह की तारीख को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, हालांकि मीडिया में जो खबरें चल रहीं हैं, उसके अनुसार 9 जून को नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ ले सकते हैं. इस बीच लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि इस बार मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में किसे जगह मिल सकती है.
नायडू ने मांगे स्पीकर पद व तीन मंत्रालय
गौरतलब है कि केंद्र में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने की कवायद जारी है. एनडीए के घटक दल की इस बार सरकार में अहम भूमिका हो सकती है. तीसरी बार मोदी कैबिनेट कैसा होगा इसे लेकर अभी असमंजस की स्थिति हैं, हालांकि मीडिया रिपोर्ट से आ रही जानकारी के मुताबिक जेडीयू और टीडीपी दोनों केंद्र सरकार में बड़ी हिस्सेदारी मांग सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र सरकार में तीन अहम मंत्रालय के साथ-साथ लोकसभा अध्यक्ष का पद मांगा है. गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष का पद हासिल किया था. इधर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू केंद्र सरकार में बड़ी हिस्सेदारी की मांग कर सकती है. हालांकि जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने साफ करते हुए तीन मंत्रालय वाली मांग को खारिज कर दिया है. उन्होंने विशेष तौर पर कहा है कि हमारी कोई मांग नहीं है. हम प्रधानमंत्री के साथ हैं.
कुमारस्वामी और चिराग पासवान ने क्या कहा
बता दें, कर्नाटक में 2 सीटें जीतने वाले जेडीएस नेता कुमारस्वामी अपने बेटे के लिए कृषि मंत्रालय और दामाद सीएन मंजूनाथ के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की मांग कर रहे हैं. जबकि एलजेपी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कैबिनेट में दो-तीन मंत्री पद पर कहा है कि मैं ऐसी सभी बातों का खंडन करता हूं. उन्होंने कहा कि उनकी कोई मांग नहीं है. अपनी बात पर जोर देते हुए चिराग ने कहा कि कोई मांग नहीं हो सकती क्योंकि हमारा लक्ष्य था नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं. उन्होंने कहा कि सभी सहयोगियों ने इसके प्रति ईमानदार भूमिका निभाई. कैबिनेट पद आवंटित करना प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है. इसलिए, किसी भी सहयोगी दल की ओर से कोई मांग नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










