Modi Cabinet 3.O: नौ जून को नरेंद्र मोदी लेंगे पीएम पद की शपथ, तीसरी बार बनाएंगे सरकार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Jun 2024 8:17 PM

विज्ञापन

Modi Cabinet 3.O

Modi Cabinet 3.O: एनडीए तीसरी बार सरकार गठन की तैयारी कर रही है. नौ जून को नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ लेंगे. न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से खबर है कि नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे शपथ लेंगे.

विज्ञापन

Modi Cabinet 3.O: एनडीए की जीत के बाद केंद्र में एक बार फिर सरकार गठन की तैयारी शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जून को पीएम पद की शपथ लेंगे. न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से खबर है कि 9 जून को शाम 6 बजे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. बता दें, इससे पहले शपथ ग्रहण की तारीख 8 जून को तय की गई थी. लेकिन मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि अब तिथि में बदलाव कर इसे नौ जून कर दिया गया है.

जेडीयू और टीडीपी मांग रही है बड़ी हिस्सेदारी
गौरतलब है कि 18वीं लोकसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. चुनाव नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. हालांकि उसके पास भी पूर्ण बहुमत से 32 सीटें कम हैं. ऐसे में बीजेपी अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार गठन कर रही है. वहीं टीडीपी और जेडीयू का कहना है कि उन्हें हर चार सांसद पर एक मंत्री पद चाहिए. ऐसे में मोदी कैबिनेट 3.0 में अगर सरकार इस शर्त पर बनती है तो टीडीपी को चार और जेडीयू को तीन विभाग देना होगा. इसके अलावा जेडीएस के कुमारस्वामी भी दो मंत्री पद अपने बेटे और दामाद के लिए मांग रहे हैं. 

जेपी नड्डा के आवास पर बैठक में हुई सरकार गठन पर चर्चा
इधर, नयी सरकार के गठन को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बीजेपी ने नेताओं ने बैठक की. बैठक में सरकार गठन को लेकर चर्चा की गई. बैठक में अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के कई नेता शामिल हुए. इस बैठक में भावी मंत्रिपरिषद के गठन में एनडीए के घटक दलों की भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई.

बीजेपी निभाएगी गठबंधन धर्म
इधर, मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि बीजेपी ने कहा है कि वो सहयोगी दलों की हर जायज मांग को मानेगी लेकिन किसी दबाव के आगे नहीं झुकेगी. बयान में कहा गया है कि बीजेपी गठबंधन धर्म का पालन करेगी. खबर है कि बीजेपी निर्दलीय और छोटे दलों के भी संपर्क में है. बीजेपी ने कहा है कि पार्टी गैर जरूरी मांगों के आगे नहीं झुकेगी. 

Also Read: मोदी सरकार 3.0 में कितने मंत्री पद चाहते हैं सहयोगी दल, ऐसा हो सकता है मंत्रिमंडल

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola