Today News Wrap: पीएम मोदी आज एमपी में फूंकेंगे चुनावी बिगुल, जबलपुर में रोड शो, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Apr 2024 8:56 AM
Today News Wrap
Today News Wrap: आईपीएल में आज दो मैच होने वाले हैं. पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है जबकि दूसरा मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. प्ररधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और मध्य प्रदेश में रैली को संबोधित करेंगे. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें
7 अप्रैल की बड़ी खबर
- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ अनशन करेंगे. देशभर के ‘आप’ नेता और कार्यकर्ता उपवास रखेंगे.
- मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल में अपना अभियान पटरी पर लाने के लिए मुंबई में एक दूसरे का सामना करेंगे.
- आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरेगी.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के नवादा में आज रैली करेंगे.
- पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जाएंगे.
- मध्यप्रदेश के जबलपुर में पीएम मोदी रोड शो और चुनावी सभा करेंगे.
- संघ प्रमुख मोहन भागवत आज वडोदरा में एक सेमिनार को संबोधित करेंगे.
अन्य बड़ी खबरों पर एक नजर
गाजियाबाद में पीएम मोदी का स्वागत
पीएम नरेंद्र मोदी ने गाजियाबाद में रोड शो किया. तय समय पर शनिवार शाम 5.30 बजे पीएम मोदी ने गाजियाबाद में मालीवाड़ा से विशेष खुले वाहन में रोड शो किया. पढ़ें विस्तृत खबर
कल्पना सोरेन ने संभाली महारैली की कमान
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाली महारैली की कमान संभाल ली है. महारैली 21 अप्रैल को है. पढ़ें विस्तृत खबर
सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर किया बड़ा हमला
कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी ने राजस्थान की जयपुर में रैली की. इस दौरान अपने संबोधन में सोनिया गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को महान मान रहे हैं और लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं. पढ़ें विस्तृत खबर
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके
शनिवार को भारत के जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.8 आंकी गई. पढ़ें विस्तृत खबर
पीएम मोदी ने सहारनपुर से विपक्ष को ललकारा
पश्चिम उत्तर प्रदेश में जीत दर्ज करने के अभियान के तहत पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को सहारनपुर में थे. उन्होंने राधा स्वामी सत्संग मैदान में जनसभा को संबोधित किया और विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. पढ़ें विस्तृत खबर
केजरीवाल को पद से हटाने की फिर उठी मांग
दिल्ली के सीएम और आम आूदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग फिर से उठी है. इस बाबत दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है. पढ़ें विस्तृत खबर
झारखंड का पारा 42 डिग्री के पार
झारखंड का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार चला गया है. गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. पढ़ें विस्तृत खबर
पशुपति पारस ने किया ये ऐलान
पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पशुपति पारस ने ऐलान कर दिया है कि वह एनडीए के प्रत्याशियों का समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा कि हम एनडीए के पार्ट थे, हैं और रहेंगे. पढ़ें विस्तृत खबर
IPL 2024: राजस्थान ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया
इंडियन प्रीमियर लीग के मैच नंबर 19 में राजस्थान रॉयल्स ने अपने होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है. राजस्थान ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया है. पढ़ें विस्तृत खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










