कल्पना सोरेन ने संभाली 21 अप्रैल की महारैली की कमान, झामुमो के जिलाध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से किया संवाद

कल्पना सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता कल्पना सोरेन ने 21 अप्रैल की महारैली की कमान संभाल ली है. उन्होंने पार्टी के जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ हरमू स्थित पा्रटी कार्यालय में सीधा संवाद किया.
Table of Contents
Kalpana Soren Meets JMM District Presidents|JMM Maharally News|रांची, राजलक्ष्मी : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाली महारैली की कमान संभाल ली है. 21 अप्रैल को प्रभात तारा मैदान में होने वाली महारैली से पहले कल्पना मुर्मू सोरेन ने हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की. कार्यकर्ताओं के विचार भी जाने.
कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद बेरमो रवाना हुईं कल्पना सोरेन
जिलाध्यक्षों की बैठक के बाद कल्पना मुर्मू सोरेन ने झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं से भी सीधा संवाद किया. इसके बाद कल्पना सोरेन बोकारो जिला के बेरमो के लिए रवाना हो गईं. बेरमो में उन्हें झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना है.
I.N.D.I.A. की महारैली को सफल बनाने की कल्पना ने की अपील
कल्पना सोरेन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 21 अप्रैल को हमारे महागठबंधन I.N.D.I.A. की महारैली है. इसको सफल बनाने के लिए झारखंड के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष आए हैं. उनसे आग्रह किया है कि इस महारैली को सफल बनाएं. कल्पना सोरेन ने कहा कि उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि उलगुलान के रूप में इस आंदोलन को लें और उसे सफल बनाएं.
हेमंत जी को गिरफ्तार कर उनके सपनों को बाधित किया गया
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने झारखंड को बेहतर झारखंड बनाने का सपना देखा था. उनको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया और उनके सपने को बाधित किया गया. झारखंड में संवैधानिक पद पर बैठे हेमंत जी को गिरफ्तार किया गया, तो दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके विरोध में सभी एकजुट हों और I.N.D.I.A. को मजबूती दें.
जगरनाथ महतो की पहली पुण्यतिथि में शामिल होंगी कल्पना सोरेन
उन्होंने कहा कि जगरनाथ महतो जी की आज पहली पुण्यतिथि है. उसमें भी मुझे शामिल होना है. इसलिए आज पार्टी के जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ ज्यादा बातचीत नहीं हो पाई. लेकिन, सबसे इतना आग्रह किया है कि वे आंदोलन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं.
हेमंत के समर्थन में चल रही न्याय यात्रा का समापन 21 अप्रैल को
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से लगातार झामुमो, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का गठबंधन I.N.D.I.A. न्याय यात्रा निकाल रहा है. प्रभात तारा मैदान में 21 अप्रैल को इसका समापन भी हो जाएगा. इसके पहले शुक्रवार को रांची में 5 घंटे तक विधायक दल की बैठक हुई थी, जिसमें निर्णय लिया गया कि 21 अप्रैल की महारैली से केंद्र सरकार को एक संदेश दिया जाए.
31 जनवरी की रात को हेमंत सोरेन को ईडी ने किया था गिरफ्तार
यहां बताना प्रासंगिक होगा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 31 जनवरी की रात को जमीन घोटाला मामले में झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को करीब सात से आठ घंटे तक चली पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और उसके साथी दलों ने इसका पुरजोर विरोध किया. हेमंत को न्याय दिलाने के लिए I.N.D.I.A. फोल्डर ने झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में न्याय यात्रा निकाली थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




