Jharkhand Weather Update: झारखंड का पारा 42 डिग्री के पार, जानें कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

Jharkhand Weather Update: प्रचंड गर्मी झेल रहे झारखंड को बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन थोड़ी राहत देगा. झारखंड का पारा 42 डिग्री के पार चला गया है.
Table of Contents
Jharkhand Weather Update: झारखंड का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार चला गया है. लोग गर्मी से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जो लोगों को इस भीषण गर्मी से थोड़ी राहत दिलाएगा.
सरायकेला का अधिकतम पारा 42.2 डिग्री, दक्षिण में Heat Wave
झारखंड के मौसम की बात करें, तो पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा. राज्य के दक्षिणी भागों में एक-दो जगहों पर उष्ण लहर यानी Heat Wave की वजह से लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ा. सरायकेला में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान था. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो में रिकॉर्ड किया गया, जो 21.5 डिग्री सेंटीग्रेड था.
झारखंड के लोगों को भीषण गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत
मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि लोगों को इस भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर झारखंड में भी देखा जाएगा. इसके असर से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होगी. तेज हवाएं चलेंगी. वज्रपात भी होगा. इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी. लेकिन, ज्यादा दिनों तक गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है. बारिश का दौर खत्म होने के बाद धीरे-धीरे फिर से तापमान बढ़ने लगेगा.
रांची का अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से ज्यादा
झारखंड के मौसम की बात करें, तो राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. जमशेदपुर, डालेटनगंज, बोकारो थर्मल और चाईबासा का भी अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है.
चाईबासा का उच्चतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक हुआ
चाईबासा का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड है. बोकारो में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से क्रमश: 0.9 डिग्री और 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार
जमशेदपुर का उच्चतम पारा 40 डिग्री को पार कर गया है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. डालटेनगंज का अधिकतम पारा 39.4 डिग्री और न्यूनतम पारा 22.5 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से क्रमश: 0.7 डिग्री और 1.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




