Jharkhand Weather Forecast: झारखंड को Heat Wave से राहत देगा बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन, मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड को बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन की वजह से Heat Wave से राहत मिलेगी. IMD के मौसम वैज्ञानिक ने दिया है ये अपडेट.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के कई जिलों में लू यानी उष्ण लहर (Heat Wave) चल रही है. लेकिन, बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन की वजह से झारखंड के लोगों को चिलचिलाती गर्मी और हीट वेव से फौरी राहत मिलने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने शनिवार (6 अप्रैल) को यह जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड के पूर्वी हिस्से में चल रही उष्ण लहर (Heat Wave)

रांची स्थित मौसम केंद्र के कार्यालय प्रमुख एवं मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर उष्ण लहर की स्थिति देखी जा रही है. लेकिन, बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन (चक्रवात) से लोगों को फौरी राहत मिलेगी. अगले तीन दिनों तक गरज के साथ बारिश होगी, जिससे गर्मी से थोड़ी निजात मिलेगी.

3 दिनों तक झारखंड में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि झारखंड के मौसम की बात करें, तो अगले तीन दिनों तक राज्य में कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. कहीं-कहीं वज्रपात होने की भी आशंका है. मौसम विभाग के प्रमुख ने बताया कि 7 अप्रैल को तेज हवाएं चलेंगी, जिसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर के बीच हो सकती है.

8 और 9 अप्रैल को चलेंगी तेज हवाएं, वज्रपात की भी आशंका

अभिषेक आनंद ने यह भी बताया कि 8 अप्रैल को भी ऐसी ही स्थिति रहेगी, लेकिन हवा की रफ्तार 7 अप्रैल से थोड़ी कम रहेगी. इस दिन हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है. 9 अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलेंगी. गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर रहने की उम्मीद है. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है.

Also Read : Weather Today: झारखंड में रात को भी सताएगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया HEAT WAVE का अलर्ट

शनिवार को संताल परगना, धनबाद और गिरिडीह में वर्षा के संकेत

अभिषेक आनंद ने बताया कि शनिवार (6 अप्रैल) को झारखंड के उत्तर-पूर्वी भागों (देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, गिरिडीह और धनबाद) में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. इससे लोगों को गर्मी से तत्काल राहत मिलेगी.

झारखंड में 4 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरेगा अधिकतम तापमान

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है. इसके बाद अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है.

Also Read : Jharkhand Weather: कल से मिल सकती है गर्मी से राहत, झारखंड के इन जिलों में बारिश के आसार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola