Jharkhand Weather: कल से मिल सकती है गर्मी से राहत, झारखंड के इन जिलों में बारिश के आसार

Updated:
विज्ञापन

आठ और नौ अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी भागों (कोल्हान) में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. तेज हवा का झोंका, गर्जन और वज्रपात हो सकता है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची : राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों के मौसम का मिजाज शनिवार से बदल सकता है. सात अप्रैल से राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. कोल्हान में 11 अप्रैल तक बारिश का अनुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि राजधानी में सात और आठ अप्रैल को कई स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. छह अप्रैल को बादल छाये रह सकते हैं.

कहीं-कहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. आठ और नौ अप्रैल को राज्य के दक्षिणी भागों (कोल्हान) में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. तेज हवा का झोंका, गर्जन और वज्रपात हो सकता है. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि राज्य के दक्षिणी हिस्से में 11 अप्रैल तक कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. राजधानी में बादल छाये रह सकते हैं. शेष स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा.

Also Read: Jharkhand Weather Today: झारखंड को Heat Wave से कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

राजधानी का पारा भी 41 डिग्री सेसि पर पहुंचा :

झारखंड में कई जिलों का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेसि से भी अधिक हो गया है. शुक्रवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 42, डालटनगंज का 41, चाईबासा का 41, देवघर का 42, गढ़वा का 40, सरायकेला और गोड्डा का तापमान 43 डिग्री सेसि हो गया है. इन जिलों का न्यूनतम तापमान भी 24-26 डिग्री सेसि के बीच रिकार्ड किया गया है. राजधानी का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 41 डिग्री सेसि रिकार्ड किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि आगे भी राजधानी का अधिकतम तापमान इसी के आसपास रहेगा. बादल और बारिश के बाद इसमें कुछ गिरावट भी हो सकता है.

आज 43 डिग्री पहुंच सकता है पारा

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी छह अप्रैल को जमशेदपुर का पारा अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है. छह अप्रैल की रात भी गर्म होगी. रात का तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola