27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Jharkhand Weather Today: झारखंड को Heat Wave से कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

Jharkhand Weather Today|Jharkhand Heat Wave Alert|लू का प्रकोप झेल रहे झारखंड को भीषण गर्मी से राहत कब मिलेगी? झारखंड में बारिश कब होगी? आईएमडी ने दिया अपडेट.

Jharkhand Weather Today|Jharkhand Heat Wave Alert|झारखंड में लोग इन दिनों लू (Heat Wave) का प्रकोप झेल रहे हैं. कम से कम कल (शनिवार 6 अप्रैल) तक लोगों को लू से राहत नहीं मिलेगी. लेकिन, इसके बाद थोड़ी राहत जरूर मिलेगी. मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है.

झारखंड में Heat Wave का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि शुक्रवार और शनिवार तक लोगों को लू का प्रकोप झेलना होगा. इसके बाद तीन दिनों तक लू से थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि, इसके बाद फिर भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार रहना होगा.

7, 8 और 9 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि 7, 8 और 9 अप्रैल को होने वाली बारिश से तापमान में मामूली गिरावट आएगी. यह फौरी राहत होगी. इसके बाद 10 अप्रैल से मौसम शुष्क हो जाएगा. यानी एक बार फिर लोगों को सूरज की तपिश का सामना करना होगा.

42 डिग्री के करीब पहुंच गया है झारखंड का अधिकतम तापमान

बता दें कि झारखंड का अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री तक पहुंच गया है. बारिश के बाद इसमें 2-3 डिग्री सेंटीग्रेड की और वृद्धि होगी. इसके बाद 2 दिन में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

Also Read : झारखंड के इन 4 जिलों में होगी बारिश, 4 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम तापमान, जानें कैसा रहेगा मौसम

7 अप्रैल से चलेंगी तेज हवाएं, 5 डिग्री तक तापमान में होगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि 7 अप्रैल से तेज हवाएं चलेंगी. गरज के साथ कुछ जगहों पर बारिश एवं वज्रपात होने के भी आसार हैं. इसके बाद धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी. हालांकि, जब मौसम साफ होगा, तो उच्चतम तापमान में 5 डिग्री सेंटीग्रेड तक की कमी आ सकती है.

5 और 6 अप्रैल को इन जिलों के लिए लू का अलर्ट

  • पश्चिमी सिंहभूम
  • सरायकेला खरसावां
  • पूर्वी सिंहभूम
  • बोकारो
  • धनबाद
  • जामताड़ा
  • देवघर
  • दुमका
  • पाकुड़
  • साहिबगंज
  • गोड्डा

8-9 अप्रैल को इन 8 जिलों में होगी बारिश

  • गिरिडीह
  • धनबाद
  • बोकारो
  • रांची
  • रामगढ़
  • खूंटी
  • सरायकेला-खरसावां
  • पूर्वी सिंहभूम

Also Read : Jharkhand Weather: झारखंड में 6 अप्रैल तक चलेगी लू, इसके बाद मिलेगी थोड़ी राहत, गरज के साथ होगी बारिश

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें