ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड में 6 अप्रैल तक चलेगी लू, इसके बाद मिलेगी थोड़ी राहत, गरज के साथ होगी बारिश

Updated at : 04 Apr 2024 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather: झारखंड में 6 अप्रैल तक चलेगी लू, इसके बाद मिलेगी थोड़ी राहत, गरज के साथ होगी बारिश

Jharkhand Weather: झारखंड में 6 अप्रैल तक लू चलेगी. मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी किया है. इसके बाद थोड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast|झारखंड में गर्मी कहर बरपा रहा है. 6 अप्रैल तक झारखंड के पूर्वी भागों में लू की चेतावनी जारी की गई है. इसके बाद बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. गरज के साथ कुछ जगहों पबर बारिश एवं वज्रपात भी होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने यह जानकारी दी है.

दो दिन तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका

अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि 4 से 6 अप्रैल तक झारखंड के कई हिस्सों में लू चलेगी. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 4 अप्रैल को दक्षिण पूर्वी भागों में कुछ जगहों पर लू की स्थिति देखी जा सकती है. वहीं 5 अप्रैल और 6 अप्रैल को कुछ-कुछ जगहों पर लू चलेगी. उन्होंने बताया कि इसके बाद 7 और 8 अप्रैल को लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. इन दो दिनों के दौरान तेज हवाएं चलेंगी और वज्रपात होने की भी संभावना है. इससे तपती गर्मी से तो राहत मिलेगी, लेकिन इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि हो सकती है.

2-3 डिग्री बढ़ने के बाद आएगी तापमान में गिरावट

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 2 से 3 डिग्री तापमान बढ़ने के बाद इसमें धीरे-धीरे गिरावट भी आएगी. उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल से लेकर अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी और उसके बाद अगले 2 दिन में उच्चतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट हो सकती है. 5 अप्रैल को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. इसके बाद 7 अप्रैल से कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. 8 और 9 अप्रैल को भी तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात होने की संभावना है उन्होंने कहा कि हल्की वर्षा से लोगों को तत्काल तो राहत मिलेगी, लेकिन 10 अप्रैल से जब आसमान साफ होगा, तो एक बार फिर भीषण गर्मी झेलनी होगी.

झारखंड का उच्चतम तापमान 41.8 डिग्री सेंटीग्रेट हुआ

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. झारखंड के मौसम की बात करें, तो यहां का उच्चतम तापमान 41.8 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया. सरायकेला में उच्चतम तापमान सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया, जबकि लोहरदगा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. झारखंड के किसी भी हिस्से में इस दौरान बारिश नहीं हुई.

Also Read : झारखंड के इन 4 जिलों में होगी बारिश, 4 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम तापमान, जानें कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather: इन 11 जिलों में लू का येलो अलर्ट

पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जिले में 7 अप्रैल तक लू चलेगी. मौसम विभाग की ओर से इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में 8 और 9 अप्रैल को होगी बारिश

गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रांची, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में गरज के साथ बारिश की आशंका है.

Also Read : फिर बदल सकता है झारखंड में मौसम का मिजाज, 4 अप्रैल से कहीं बारिश तो कहीं लू चलने का अनुमान, अलर्ट जारी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola