फिर बदल सकता है झारखंड में मौसम का मिजाज, 4 अप्रैल से कहीं बारिश तो कहीं लू चलने का अनुमान, अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: झारखंड के कई जिलों में वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट.

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ अभिषेक आनंद ने कहा है कि पांच अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा. छह, सात और आठ अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है. चार अप्रैल से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल और बारिश, तो कुछ हिस्सों में लू चल सकती है. लू चलने को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है. कहा है कि चार से छह अप्रैल तक कोल्हान और संताल वाले कुछ हिस्सों में लू चल सकती है. वहीं, तापमान तीन से चार डिग्री सेसि तक बढ़ सकता है. इस दौरान लोगों से एहतियात बरतने का आग्रह किया गया है.

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ अभिषेक आनंद ने कहा है कि पांच अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा. छह, सात और आठ अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. छह अप्रैल को राज्य के उत्तरी हिस्से (पलामू प्रमंडल और आसपास) और सात अप्रैल को उत्तरी के साथ-साथ मध्य (राजधानी और आसपास) में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. आठ अप्रैल को राज्य के दक्षिणी (कोल्हान) तथा मध्य हिस्से में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. चूंकि यह बारिश थंडर स्ट्रोम के कारण होनेवाली है, इस कारण पूरे जिले में बारिश नहीं होगी. जहां से बादल गुजरेगा, वहां बारिश होगी.

Also Read: बंगाल और झारखंड के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना

35 डिग्री सेसि रहा राजधानी का तापमान :

राजधानी का अधिकतम तापमान मंगलवार को 35 डिग्री सेसि रहा. जमशेदपुर का तापमान 40 डिग्री सेसि के करीब दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र ने छह अप्रैल को राजधानी का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेसि तक जा सकता है. इसके बाद मौसम में बदलाव होने पर तापमान थोड़ा गिर सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola