CM Arvind Kejriwal को पद से हटाने की फिर उठी मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में पूर्व AAP नेता ने दायर की याचिका
Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Apr 2024 9:47 PM
CM Arvind Kejriwal | ANI, X
CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग फिर से उठी है. आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और मंत्री रहे संदीप कुमार ने याचिका में कहा है कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी की गिरफ्तारी के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल सीएम पद संभालने में असमर्थ हो गये हैं.
CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग फिर से उठी है. पूर्व आम आदमी पार्टी के नेता ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है. आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता संदीप कुमार ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. संदीप कुमार ने अपनी याचिका में कहा है कि ईडी की ओर से गिरफ्तार किये जाने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल सीएम पद संभालने में असमर्थ हो गये है. ऐसे में उन्हें पद से हटा देना चाहिए.
पद संभालने में सीएम केजरीवाल असमर्थ- संदीप कुमार
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और मंत्री रहे संदीप कुमार ने याचिका में कहा है कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी की गिरफ्तारी के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल सीएम पद संभालने में असमर्थ हो गये हैं. संदीप कुमार ने कहा है कि जेल में बंद रहते हुए वो अनुच्छेद 239AA (4), 167(बी) और (सी) के साथ साथ उपधारा के प्रावधानों के तहत अपने संवैधानिक दायित्वों और कार्यों को पूरा करने में असमर्थ हैं. संदीप कुमार की याचिका पर 8 अप्रैल 2024 को दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी.
सोमवार को हाईकोर्ट में होगी मामले की सुनवाई
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक संदीप कुमार की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार यानी 8 अप्रैल को होगी. हाईकोर्ट के जज जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ में इस मामले की सुनवाई होगी. गौरतलब है कि दिल्ली आबकारी मामले में ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल वो तिहाड़ जेल में बंद हैं. वहीं, जेल जाने के बाद भी अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वो जेल से ही सरकार चलाएंगे, लेकिन इस्तीफा नहीं देंगे. बता दें, स्वतंत्र भारत में यह पहली बार है कि किसी सेवारत मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है.
सीएम केजरीवाल ने समन को किया था नजरअंदाज
गौरतलब है कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी के समन को नजरअंदाज उसे अवैध करार दिया था. ईडी में आबकारी मामले में सीएम केजरीवाल को कुल नौ बार समन भेजा था, लेकिन केजरीवाल ने हर बार समन को अवैध बताकर एक बार भी पूछताछ में शामिल होने ईडी दफ्तर नहीं गए. जिसके बाद ईडी ने कोर्ट में मामला दायर किया था. पूरा मामला दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति 2022 को तैयार करने और लागू करने में कथित अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










