Lok Sabha Election 2024: ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार में लगा है बेटा महाआर्यमन, लोगों से वोट की अपील
Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Apr 2024 8:10 PM
Lok Sabha Election 2024 | ANI, X
Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना शिवपुरी लोकसभा सीट से वो चुनाव लड़ रहे हैं.ज्योतिरादित्य सिंधिया जोर शोर से प्रचार अभियान में लगे हैं. उनके साथ-साथ उनकी पत्नी और बेटे भी प्रचार अभियान में शामिल हैं.
Lok Sabha Election 2024: 18वीं लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल जी जान से प्रचार में जुटे हैं. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं. गुना शिवपुरी लोकसभा सीट से वो चुनाव लड़ रहे हैं. इस बार वो बतौर बीजेपी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. बता दें 20219 के लोकसभा चुनाव में वो कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे लेकिन हर गये थे. अब आगामी लोकसभा चुनाव में वो कोई कोर कसर छोड़ने के मूड में नहीं हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया जोर शोर से प्रचार अभियान में जुटे हैं. उनके साथ-साथ उनकी पत्नी और बेटे भी प्रचार अभियान में शामिल हैं. अपने पिता की जीत के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया जी-जान से जुटे हैं.
पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार में जुटे हैं महानआर्यमन सिंधिया
अपने पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया की जीत के लिए उनके बेटे महानआर्यमन सिंधिया जोर शोर से प्रचार में लगे हैं. महानआर्यमन सिंधिया ने प्रचार अभियान को लेकर कहा है कि प्रचार का हिस्सा बनने या गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जैसे इलाकों में जाकर लोगों से बात करना पहली बार नहीं है. उन्होंने कहा कि इससे पहले ही यहां की सुध लेते रहते हैं. महानआर्यमन सिंधिया ने कहा कि मैं हमेशा वहां जाता हूं. वहां के लोगों के साथ हमारे परिवार का वर्षों से रिश्ता है. उन्होंने कहा कि सिर्फ राजनीतिक कारणों से नहीं बल्कि इसलिए क्योंकि हमने यहां प्रगति और विकास लाया है और हम लोगों से जुड़े हुए हैं.
पिता की जीत के लिए महानआर्यमन सिंधिया कर रहे कवायद
अपने पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया की जीत के लिए पूरा सिंधिया परिवार कवायद कर रहा है. अपने राजसी महल छोड़ पूरा परिवार गांव और शहरों में लोगों से वोट की अपील कर रहा है. ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया अपने पति के साथ प्रचार करने के अलावा मातृशक्ति सम्मेलनों में शिरकत कर महिला वोटरों से वोट की अपील कर रही है. संवाद कार्यक्रम चल रहा है. सिंधिया का बेटा महाआर्यमन सिंधिया भी पिता के पक्ष में चुनाव प्रचार करने में जी जान से जुटे हैं. इसके अलावा महाआर्यमन विभिन्न मंदिरों में भी पिता के लिए मत्था टेक रहे हैं
कांग्रेस उम्मीदवार से कड़ी टक्कर की उम्मीद
18वीं लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना शिवपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में सिंधिया कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में इसी सीट से लड़कर चुनाव हार गये थे. उन्हें बीजेपी उम्मीदवार डॉ केपी यादव ने हरा दिया था. हालांकि बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल हो गये. अब बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में सिंधिया इसी सीट से उम्मीदवार बने हैं. गुना से कांग्रेस ने यादवेंद्र सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है. कांग्रेस इलाके में यादवों की पैठ और संख्या देखते हुए यादव कार्ड खेलकर जीत की उम्मीद कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










