Today News Wrap: सुप्रीम कोर्ट में आज पतंजलि मामले पर सुनवाई, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 30 Apr 2024 8:44 AM

विज्ञापन

Today News Wrap: लोकसभा चुनाव को लेकर रैलियों का दौर जारी है. मध्य प्रदेश के भिंड में रैली करने वाले हैं. आज सुप्रीम कोर्ट में पतंजलि मामले पर सुनवाई होगी. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

विज्ञापन

30 अप्रैल की बड़ी खबरें

  • सुप्रीम कोर्ट में आज पतंजलि मामले पर सुनवाई होने वाली है.
  • शराब नीति केस में गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन आज सुनवाई होगी.
  • आउटर मणिपुर की 6 बूथों पर दोबारा मतदान होगा.
  • पंजाब के सीएम भगवंत मान तिहाड़ जेल में आज अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे.
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के भिंड में रैली करने वाले हैं
  • लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा.

एक नजर अन्य बड़ी खबरों पर

इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम ने पर्चा लिया वापस

इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है. यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने नामांकन वापसी के आखिरी दिन अपना पर्चा वापस ले लिया. पढ़ें पूरी खबर यहां

अमित शाह के हेलीकॉप्टर का खोया संतुलन

बिहार के बेगूसराय में सोमवार को एनडीए के बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री और पार्टी के फायरबांड नेता अमित शाह एक बड़े हादसे का शिकार होने से बचे. पढ़ें पूरी खबर यहां

महाराष्ट्र की रैली में गरजे पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव के बीच रैलियों का दौर जारी है. इस क्रम में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में एक जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर बरसे. पढ़ें पूरी खबर यहां

पीएम नरेंद्र मोदी को चुनाव लड़ने से रोकने वाली याचिका हुई खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छह साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने का निर्देश देने की मांग करने का काम किया गया था. पढ़ें पूरी खबर यहां

आरक्षण खत्म करना चाहती है बीजेपी, बोले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में एक रैली की और केंद्र सरकार, बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर हमला किया. पढ़ें पूरी खबर यहां

JAC बोर्ड तीनों संकायों का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा

झारखंड में इंटरमीडिएट का रिजल्ट 30 अप्रैल की सुबह 11 बजे जारी होगा. साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ आएगा. पढ़ें पूरी खबर यहां

बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर बोला हमला

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए उसे विकास विरोधी बताया. उन्होंने कहा कि सिंहभूम लोकसभा की प्रत्याशी गीता कोड़ा को विजयी बनाएं. पढ़ें पूरी खबर यहां

झारखंड में 8वीं तक के बच्चों के स्कूल की हुई छुट्टी

झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है. इसको देखते हुए सरकार की ओर से एक आदेश जारी किया गया है. यहां केजी से आठवीं तक की कक्षाओं को अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश दिया है. पढ़ें पूरी खबर यहां

पूर्व के नियमों के आधार पर हो एएनएम की नियुक्ति

पटना हाइकोर्ट ने राज्य में एएनएम की नियुक्ति को लेकर अहम फैसला सुनाया है . कोर्ट ने कहा की राज्य में एएनएम की नियुक्ति पूर्व के नियमों और उनके द्वारा प्राप्त किये गये अंकों के आधार पर की जाये. कोर्ट ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार की ओर से दायर सभी अपीलों को खारिज करते हुए यह फैसला सुनाया. पढ़ें पूरी खबर यहां

IPL 2024: केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया

IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया है. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी किया और केकेआर को जीत के लिए 154 रनों का टारगेट दिया. पढ़ें पूरी खबर यहां

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola