Today News Wrap: केजरीवाल को राहत नहीं, विशेश्वर ओझा हत्याकांड में सजा का ऐलान, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 22 Apr 2024 3:52 PM
evening news wrap
Today News Wrap: देश-दुनिया से सोमवार को कई बड़ी खबरें आई. जो दिनभर में सुर्खियों में रही. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. झारखंड-बिहार से भी कई बड़ी खबरें आज हैं. यहां एक साथ आप सभी बड़ी खबरों को देख सकते हैं.
अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं, याचिकाकार्ता को जुर्माना
दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए असाधारण अंतरिम जमानत का अनुरोध करने वाली जनहित याचिका को खारिज कर दी और याचिकाकर्ता पर 75000 रुपये का जुर्माना भी लगाया. पूरी खबर यहां पढ़ें
Lok Sabha election 2024: सूरत से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध जीते
सूरत लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध जीत गए हैं. कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने और 8 निर्दलीय प्रत्याशियों के पर्चा वापस लेने के बाद ऐसा हुआ. पूरी खबर यहां पढ़ें
सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म पीड़िता को दी गर्भपात कराने की इजाजत
सुप्रीम कोर्ट ने 14 साल की कथित दुष्कर्म पीड़िता को चिकित्सीय गर्भपात कराने की अनुमति दे दी है. पूरी खबर यहां से पढ़ें
जमशेदपुर कोर्ट के पूर्व जज आरपी रवि पर फायरिंग मामले में गैंगस्टर अखिलेश सिंह बरी
जमशेदपुर सिविल कोर्ट के पूर्व जज आरपी रवि पर फायरिंग मामले में दुमका जेल बंद में गैंगस्टर अखिलेश सिंह को बरी कर दिया गया. जमशेदपुर की अदालत ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में उसे बरी कर दिया. पढ़िए पूरी खबर
लखीसराय में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत
बिहार के लखीसराय में एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है, बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया. पूरी खबर यहां से पढ़ें
बिहार में भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड में सजा का ऐलान
चर्चित भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड में सोमवार को फैसला आ गया. इस मामले में आरोपित दो भाइ ब्रजेश मिश्रा व हरेश मिश्रा को सश्रम उम्रकैद की सजा सुनाई गयी है. पूरी खबर यहां पढ़ें
सरयू राय लड़ सकते हैं धनबाद से लोकसभा चुनाव, किया ये ऐलान
भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने घोषणा की है कि पार्टी धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेगी. पार्टी 24 घंटे में प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी. पूरी खबर यहां से पढ़ें
ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए बीजद ने जारी की प्रत्याशियों की सातवीं सूची
ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए बीजद ने सोमवार को प्रत्याशियों की सातवीं सूची जारी कर दी. बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने छह विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों की सूची जारी की. पढ़िए पूरी खबर.
Deepfake Video के खिलाफ रणवीर सिंह ने दर्ज कराई FIR
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह डीपफेक के शिकार हुए हैं. इंटरनेट पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके खिलाफ उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है. पूरी खबर यहां पढ़ें
RCB के लिए आंद्रे रसेल बने काल
आईपीएल 2024 के 36वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आरसीबी को हरा दिया. केकेआर की ओर से आंद्रे रसेल ने विस्फोटक बल्लेबाजी और गेंदबाजी की. पूरी खबर यहां पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










