Today News Wrap: गर्मी के कारण बढ़ाया गया मतदान का समय, खरगे ने पीएम को लिखी चिट्ठी, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 02 May 2024 3:47 PM

विज्ञापन

evening news wrap

Today News Wrap: देश-दुनिया से गुरुवार को दिनभर कई बड़ी खबरें आईं. जो सुर्खियों में बनी रहीं. देश के कई हिस्से भीषण गर्मी के चपेट में है. इस बीच चुनाव आयोग ने गर्मी की वजह से मतदान के समय में बड़ा बदलाव किया है. यहां पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें.

विज्ञापन

Today News Wrap: गर्मी को देखते हुए बढ़ाया गया मतदान का समय

भीषण गर्मी को देखते हुए चुनाव आयोग ने तेलंगाना में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के समय में बड़ा बदलाव किया है. अब मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे के बजाय, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग कर पाएंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें

Kharge ने पीएम मोदी को फिर लिखा पत्र

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से पत्र लिखा है. इसबार उन्होंने पार्टी घोषणापत्र पर बहस के लिए पीएम को आमंत्रित किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें

जिंदा है गोल्डी बराड़

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की हत्या की खबर छूठ साबित हुई. वह अब भी जिंदा है, यह दावा अमेरिका के अधिकारियों ने किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन में एक तिहाई महिला आरक्षण लागू

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन में दो तिहाई महिला आरक्षण को लागू कर दिया गया है. 16 मई को होने वाले चुनाव में इसका असर दिखेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें

स्टैंडअप कॉमेडियन श्याम रंगीला पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

स्टैंडअप कॉमेडियन श्याम रंगीला अभी पीएम मोदी मिमिक्री करते हैं. इससे वो चर्चा में बने रहते थे. अब श्याम वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें

जयराम महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 6 समर्थक गिरफ्तार

गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन दाखल करने वाले टाइगर जयराम महतो के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. उनके 6 समर्थकों को गिरफ्तार भी किया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें

इरफान पठान हार्दिक की जगह बुमराह को बनाना चाहते हैं टीम इंडिया का उपकप्तान

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हार्दिक पांड्या की जगह जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाने की सलाह दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें

बीएसपी ने जारी की 6 प्रत्याशियों की लिस्ट, आजमगढ़ से उम्मीदवार बदला

बहुजन समाज पार्टी की नई लिस्ट में छह प्रत्याशियों के नाम हैं. इसमें चर्चित सीट कैसरगंज के अलावा आजमगढ़ के प्रत्याशियों के नाम भी हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें

बिहार में राजनाथ सिंह खूब गरजे

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार के दिग्गज नेताओं का बिहार दौरा जारी है. गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सारण पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. पूरी खबर यहां पढ़ें

आरा में बालू घाट पर फायरिंग में दो लोगों की मौत, आपसी वर्चस्व को लेकर चली ताबड़तोड़ गोली

बिहार में फिर एकबार बालू के वर्चस्व में गोलियों की तड़तड़ाहट सुनने को मिली है. आरा में बालू घाट पर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति गोली लगने से जख्मी है. हालांकि कई और लोगों को गोली लगने की आशंका जतायी जा रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें

जमशेदपुर में 2 बाइक पर 4 अपराधी और ताबड़तोड़ फायरिंग

जमशेदपुर में गुरुवार को सुबह-सुबह 2 बाइक पर 4 अपराधी आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इसमें 3 लोगों को गोली लगी है. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें

कैसरगंज से बृज भूषण शरण सिंह का बेटा करण भूषण हो सकता है बीजेपी प्रत्याशी

महिला पहलवानों के शोषण के आरोप के कारण सांसद बृज भूषण शरण सिंह के टिकट को लेकर संशय बना हुआ था. अब शुक्रवार 3 मई को नामांकन का अंतिम दिन है. कैसरगंज में 20 मई को पांचवे चरण में वोट डाले जाएंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें

गूगल क्रोम यूजर्स हो जाएं सावधान

भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम, यानी CERT-In ने डेस्कटॉप पर इस्तेमाल किये जाने वाले गूगल क्रोम वर्जन को प्रभावित करनेवाली कई खामियों के बारे में सतर्क करते हुए एक हाई रिस्क चेतावनी जारी की है. पूरी खबर यहां पढ़ें

इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी जितेंद्र कुमार की पंचायत 3, नोट कर लें तारीख

लोकप्रिय कॉमेडी ड्रामा सीरीज पंचायत 28 मई को अपने तीसरे सीजन के साथ वापस आएगी. आप अमेजन प्राइम पर इस वेब सीरीज को एंजॉय कर सकते हैं. पंचायत 3 में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और संविका अपनी भूमिकाएं दोहरा रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola