ePaper

इरफान पठान का बड़ा बयान, हार्दिक की जगह इसे बनाना चाहते हैं उप-कप्तान

Updated at : 02 May 2024 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup 2024: hardik pandya and jasprit bumrah

T20 World Cup 2024: hardik pandya and jasprit bumrah

T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम की उप-कप्तानी को लेकर इरफान पठान का बड़ा बयान सामने आया है. इरफान पठान का मानना है कि टी20 विश्व कप में हार्दिक पांड्या की जगह जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया का उप-कप्तान बनाना चाहिए.

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 को शुरू होने में अब एक ही महीना शेष रह गया हैं. बीसीसीआई और भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने होने वाले महामुकाबले से पहले भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है. वहीं हार्दिक को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है. वहीं भारतीय टीम के लगभग सभी खिलाड़ी मौजूदा समय में आईपीएल खेलने में मस्त है. बता दें, खेले जा रहे आईपीएल के 17वें सीजन में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. पिछले मुकाबले में भी वह शून्य में अपना विकेट गवां बैठे थे. इसके अलावा कप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. जिसे देखते हुए अब पूर्व भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या पर निशाना साधा है. इरफान पठान का मानना है कि टी20 विश्व कप में हार्दिक पांड्या की जगह जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया का उप-कप्तान बनाना चाहिए. हार्दिक पांड्या से बेहतर विकल्प जसप्रीत बुमराह हैं.

T20 World Cup: उचित योजना खिलाड़ी की वापसी के लिए अहम है: इरफान पठान

खेले जा रहे आईपीएल के 17वें सीजन के दौरान इरफान पठान ने आईपीएल के ऑफिशियल टेलीविजन ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स में अपनी बात सभी के सामने रखते हुए कहा, ‘हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में युवा टीम बनाने का लक्ष्य था, लेकिन हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन और क्रिकेट के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठे. उन्होंने कहा कि पूरे साल भारतीय क्रिकेट की सेवा करने के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में नियमित भागीदारी अहम है. चोटिल होना जरूर एक पक्ष है, लेकिन उचित योजना खिलाड़ी की वापसी के लिए अहम है.’

T20 World Cup: जसप्रीत बुमराह सही विकल्प: इरफान

अपनी बातों को आगे रखते हुए इरफान पठान ने कहा, ‘टी20 वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक पांड्या से बेहतर विकल्प जसप्रीत बुमराह हो सकते थे.’ उन्होंने कहा, ‘जब खिलाड़ी देखता है कि एक खिलाड़ी को विशेष तरजीह मिल रही है तो इससे टीम का माहौल बिगड़ता है. क्रिकेट टेनिस की तरह नहीं है, यह एक टीम खेल है जहां समानता बेहद जरूरी है. प्रत्येक खिलाड़ी के साथ निष्पक्ष और समान व्यवहार किया जाना चाहिए.’

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड

  1. रोहित शर्मा (कप्तान)
  2. हार्दिक पांड्या(उप-कप्तान)
  3. ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
  4. संजू सैमसन (विकेटकीपर)
  5. विराट कोहली
  6. सूर्यकुमार यादव
  7. शिवम दुबे
  8. रवींद्र जडेजा
  9. कुलदीप यादव
  10. अर्शदीप सिंह
  11. जसप्रीत बुमराह
  12. युजवेंद्र चहल
  13. अक्षर पटेल
  14. मोहम्मद सिराज
  15. यशस्वी जायसवाल
    रिजर्व खिलाड़ी: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान.

T20 World Cup 2024 का ग्रुप

ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, यूएसए
ग्रुप बी- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान
ग्रुप सी- न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी
ग्रुप डी- साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola