Mahila Aarakshan: सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन में एक तिहाई महिला आरक्षण लागू, SC ने बड़ा फैसला

Updated:
विज्ञापन
Supreme Court

Supreme Court

Mahila Aarakshan: सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन में अब महिलाओं की भागीदारी अधिक नजर आएगी. ऐसा इसलिए क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने बार एसोसिएशन में एक तिहाई महिला आरक्षण लागू करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Mahila Aarakshan: सुप्रीम कोर्ट ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए बार एसोसिएशन के चुनाव में कोषाध्यक्ष पद को महिलाओं के लिए आरक्षित करने का आदेश दिया है. यह फैसला जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस केवी विश्वनाथ की पीठ ने बीडी कौशिक के मामले में कोर्ट के पुराने फैसले को स्पष्ट करते हुए यह निर्देश दिया.

बार एसोसिएशन की कार्यसमिति में 3 सदस्य महिलाओं के लिए अरक्षित

सुप्रीम कोर्ट ने बार एसोसिएशन की कार्यसमिति में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का फैसला सुनाया है. पीठ ने एसोसिएशन की कार्यसमिति में 9 में से 3 सदस्य महिलाओं के लिए आरक्षित करने का निर्देश दिया.

16 मई को होना है सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव 16 मई को होना है. जबकि 18 मई को चुनाव के रिजल्ट सामने आएंगे. इसबार के चुनाव में ये सारे बदलाव देखने को मिलेंगे. चुनाव में महिलाओं की भागीदारी अधिक नजर आने वाली है.

Also Read: जजों को तो शनिवार और रविवार को भी छुट्टी नहीं मिलती, बोले न्यायमूर्ति बी आर गवई

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola