ALERT: गूगल क्रोम यूजर्स हो जाएं सावधान, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 01 May 2024 8:06 PM

विज्ञापन

Google Chrome High Risk Warning: गूगल क्रोम ब्राउजर में कुछ कमियों पायी गईं हैं, जिन पर अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो हैकर्स आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. जानिए इससे क्या खतरा है-

विज्ञापन

Google Chrome Update High Risk Warning: भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पाॅन्स टीम, यानी CERT-In ने डेस्कटॉप पर इस्तेमाल किये जाने वाले गूगल क्रोम वर्जन को प्रभावित करनेवाली कई खामियों के बारे में सतर्क करते हुए एक हाई रिस्क चेतावनी जारी की है. CERT-In ने वल्नरेबिलिटी नोट CIVN-2024-0146 में इसकी जानकारी दी है. इसमें बताया गया है कि क्रोम ब्राउजर की इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके कंप्यूटर का ऐक्सेस और कंट्रोल हासिल कर सकते हैं. यहां तक कि आप संदिग्ध गतिविधियों का भी शिकार हो सकते हैं.

गूगल क्रोम ब्राउजर में क्या खतरा है?

गूगल क्रोम ब्राउजर की इन खामियों पर समय रहते अगर ध्यान नहीं दिया गया, तो हैकर्स आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. आइए जानते हैं कि इससे क्या खतरा है. डिनायल ऑफ सर्विस आपके क्रोम ब्राउजर को क्रैश करने की ताकत रखता है या आपके पूरे कंप्यूटर को खराब भी कर सकता है. कोड एग्जीक्यूशन का इस्तेमाल कर हैकर्स आपके कंप्यूटर पर पूरा अख्तियार हासिल कर सकते हैं, आपका डेटा चुरा सकते हैं या कोई वायरस वाला मालवेयर आपके वर्किंग सिस्टम में डाल सकते हैं.

Google Ads: लोकसभा चुनाव के लिए तेज हुई राजनीतिक लड़ाई, लेकिन नतीजों से पहले जीत गई गूगल

Google Chrome में जुड़े 3 AI फीचर्स, ज्यादा टैब्स खोलकर रखने वालों के लिए आया ये खास ऑप्शन

Google Chrome Update: करोड़ों यूजर्स को गूगल का गिफ्ट, वेबसाइट्स अब नहीं ट्रैक कर पाएंगी आपका डेटा

गूगल क्रोम के किन वर्जन में खामियां मिली हैं?

विंडोज या मैक यूजर्स के लिए 124.0.6367.78 या 124.0.6367.79 से पहले का क्रोम का कोई भी वर्जन अब सेफ नहीं है. लिनक्स यूजर्स के लिए, 124.0.6367.78 से पहले का क्रोम का कोई भी वर्जन अब सेफ नहीं है.

खुद को सुरक्षित कैसे रखें?

मामले में अच्छी बात यह है कि गूगल ने इन खामियों को दूर करनेवाले अपडेट पहले ही जारी कर दिये हैं. आइये जानते हैं कि आप अपने क्रोम ब्राउजर को कैसे अपडेट कर सकते हैं-

सबसे पहले आपको गूगल क्रोम ओपन कर लेना है
ऊपर के दाहिने कोने में थ्री डॉट पर क्लिक करना है
इसके बाद सेटिंग्स ऑप्शन में जाना है और हेल्प ऑप्शन पर जाएं
अब अबाउट गूगल क्रोम ऑप्शन पर क्लिक करना है
यहां से आपको क्रोम अपडेट चेक करना है

अब अगर कोई अपडेट उपलब्ध होता है तो वह ऑटोमैटिक डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा
अपडेट पूरा होने के बाद क्रोम को रीस्टार्ट करना है.

Google Chrome यूजर्स को सलाह दी जाती है कि ब्राउजर को सेफ रखने के लिए अपने सॉफ्टवेयर को रेगुलर अपडेट करना चाहिए. गूगल क्रोम को अपडेट रखकर आप साइबर हमलों का शिकार होने के जोखिम को बहुत हम तक कम कर सकते हैं. ऐसे में अपडेट को आपको समय – समय पर लगातार चेक करते रहना चाहिए और उपलब्धता पर उन्हें तुरंत इंस्टॉल करना चाहिए.

Google के हैप्पी बर्थडे पर दिल्ली पुलिस ने सर्च इंजन से पूछ डाले ये मजेदार सवाल, देखें कितने जवाब जानते हैं आप

Google Chrome को भी मिलेगा Microsoft Edge का यह जबरदस्त फीचर, अब पढ़ ही नहीं बल्कि सुन भी सकेंगे आर्टिकल्स

गूगल क्रोम में कौन सी खामियाँ मिली हैं?

CERT-In द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में डिनायल ऑफ सर्विस और कोड एग्जीक्यूशन जैसी खामियों का जिक्र है, जिससे हैकर्स आपके कंप्यूटर का नियंत्रण हासिल कर सकते हैं या आपका डेटा चुरा सकते हैं।

गूगल क्रोम के कौन से वर्जन असुरक्षित हैं?

विंडोज और मैक यूजर्स के लिए 124.0.6367.78 या 124.0.6367.79 से पहले के सभी वर्जन असुरक्षित हैं। लिनक्स यूजर्स के लिए भी यही नियम लागू होता है।

मैं अपने गूगल क्रोम ब्राउजर को कैसे अपडेट कर सकता हूँ?

गूगल क्रोम खोलें, थ्री डॉट्स पर क्लिक करें, सेटिंग्स में जाएं, फिर हेल्प और अबाउट गूगल क्रोम पर क्लिक करें। वहां से आप अपडेट चेक कर सकते हैं।

यदि मैं अपडेट नहीं करता, तो क्या होगा?

यदि आप अपने क्रोम ब्राउजर को अपडेट नहीं करते हैं, तो आपके कंप्यूटर को साइबर हमलों का खतरा हो सकता है, जिसमें डेटा चोरी या अन्य हानिकारक गतिविधियाँ शामिल हो सकती हैं।

क्या नियमित अपडेट्स से मैं सुरक्षित रह सकता हूँ?

हाँ, गूगल क्रोम को नियमित रूप से अपडेट करने से आप साइबर हमलों के शिकार होने के जोखिम को कम कर सकते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि आप उपलब्धता पर तुरंत अपडेट इंस्टॉल करें।

Google Chrome के लिए आ रहा बड़ा अपडेट, हैकर्स की बढ़ जाएगी टेंशन

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola