Google के हैप्पी बर्थडे पर दिल्ली पुलिस ने सर्च इंजन से पूछ डाले ये मजेदार सवाल, देखें कितने जवाब जानते हैं आप

Updated:
विज्ञापन
Google के हैप्पी बर्थडे पर दिल्ली पुलिस ने सर्च इंजन से पूछ डाले ये मजेदार सवाल, देखें कितने जवाब जानते हैं आप

delhi police viral questions to google – दिल्ली पुलिस ने गूगल बाबा को उनके हैप्पी बर्थडे पर बधाई देते हुए कुछ सवाल पूछे और मामला मजेदार हो गया. दिल्ली पुलिस के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से गूगल के 25वें जन्मदिन पर एक पोस्ट किया गया. पोस्ट में पूरे मजे से सवाल दागे गए और कहा गया…

विज्ञापन

delhi police viral questions to google – बीते 27 सितंबर को पॉपुलर सर्च इंजन गूगल 25 साल का हो गया. इस उम्र तक आते-आते यह माना जाता है कि बंदे में ठीक-ठाक मैच्योरिटी आ चुकी होगी. गूगल के बारे में आमतौर पर कहा जाता है कि उसे सब कुछ पता होता है. कोई भी सवाल पूछो, चुटकी बजाते ही जवाब आपके सामने. लेकिन गूगल के 25वें जन्मदिन पर दिल्ली पुलिस ने गूगल से कुछ ऐसे सवाल पूछ डाले, जिनका जवाब शायद गूगल को भी पता नहीं हो.

आखिर मामला क्या है?

दिल्ली पुलिस ने गूगल बाबा को उनके हैप्पी बर्थडे पर बधाई देते हुए कुछ सवाल पूछे और मामला मजेदार हो गया. दरअसल, दिल्ली पुलिस के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से गूगल के 25वें जन्मदिन पर एक पोस्ट किया गया. पोस्ट में पूरे मजे से सवाल दागे गए और कहा गया कि भले ही तुम 25 साल के हो गए, लेकिन कुछ सवालों के जवाब तुम्हें अब भी नहीं पता होंगे.

Also Read: Google आपके हर सवाल का जवाब कहां से लाता है?

दिल्ली पूलिस ने गूगल से पूछे कौन-कौन से सवाल?

पहला सवाल : लोग हाई बीम पर हेड लाइट क्यों जलाते हैं?

दूसरा सवाल : कुछ राइडर गाड़ी रोकने के लिए ब्रेक की जगह पैरों का इस्तेमाल क्यों करते हैं?

तीसरा सवाल : हॉर्न बजाने पर ट्रैफिक लाइट का रंग क्यों नहीं बदलता?

चौथे सवाल : सनरूफ वाली कार से लोग सिर बाहर क्यों निकालते हैं?

पांचवा सवाल : गाड़ी मोड़ते समय लोग इन्डिकेटर क्यों नहीं जलाते?

गूगल के बहाने लोगों की जागरूकता है मकसद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सवाल गूगल के लिए मुश्किल नहीं हैं. अगर इन सवालों को गूगल सर्च पर डाला जाए तो जवाब मिलेगा. संभव है कि इनमें से कुछ सवालों के जवाब कानूनी और कुछ के जवाब बिल्कुल मजेदार अंदाज में मिलें. इतना तो तय है कि लेकिन मिलेंगे तो जरूर. कुल मिलाकर दिल्ली पुलिस ने अपने अंदाज में गूगल का बर्थडे स्पेशल बनाया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली पुलिस का यह हैंडल कई मौकों पर ऐसे रोचक पोस्ट करता रहता है.

Also Read: Google ने क्यों बदली अपने जन्मदिन की तारीख? 27 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है गूगल का Birthday?

ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने की भी सलाह

गूगल के बर्थडे पर सर्च इंजन से सवाल पूछने का दिल्ली पुलिस का यही उद्देश्य है कि इसी बहाने लोग यातायात नियमों को लेकर जागरूक हों और उन्हें फॉलो भी करें. वीडियो के अगले हिस्से में ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने की भी सलाह दी गई है. साथ ही में, ड्राइविंग करते समय फोन यूज नहीं करने और फोटो क्लिक नहीं करने की सलाह भी दी गई है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola