Google ने क्यों बदली अपने जन्मदिन की तारीख? 27 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है गूगल का Birthday?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 27 Sep 2023 10:24 PM
Google Search Alert
What Is Google's Actual Birthday ? गूगल के संस्थापक इसकी शुरुआत से ही अलग-अलग दिन इसका जन्मदिन मनाते आ रहे हैं. सबसे पहले गूगल ने अपना जन्मदिन 7 सितंबर को मनाया था. उसके बाद कुछ वर्षों तक गूगल का जन्मदिन 8 सितंबर को और उसके बाद के वर्षों में 26 सितंबर को गूगल का जन्मदिन मनाया गया था.

What Is Google’s Actual Date of Birth ? आज दुनियाभर में मशहूर सर्च इंजन गूगल का जन्मदिन (Google Birthday) है. हर साल 27 सितंबर को गूगल अपना जन्मदिन मनाता है. आज गूगल सर्च इंजन (Google Search Engine) अपना 25वां जन्मदिन मना रहा है. जब भी किसी को कुछ इंस्टैंटली जानना होता है, वह गूगल के पास ही जाता है. गूगल पर आपको लगभग सारे सवालों के जवाब मिल जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल का जन्मदिन किस दिन पड़ता है ? यह ऐसा सवाल है, जिसका जवाब देने में गूगल को भी शायद मुश्किल हो .

दरअसल, गूगल के संस्थापक इसकी शुरुआत से ही अलग-अलग दिन इसका जन्मदिन मनाते आ रहे हैं. सबसे पहले गूगल ने अपना जन्मदिन 7 सितंबर को मनाया था. उसके बाद कुछ वर्षों तक गूगल का जन्मदिन 8 सितंबर को और उसके बाद के वर्षों में 26 सितंबर को गूगल का जन्मदिन मनाया गया था. चूंकि 27 सितंबर को कंपनी ने अपने सर्च इंजन पर रिकॉर्ड नंबर पेज सर्च किया गया. इसके बाद से अब तक इसी दिन कंपनी अपना जन्मदिन मनाती है.
Also Read: Happy Birthday Google: 25 साल पहले Backrub से ऐसे बना था गूगल, जानिए पूरी बात
सर्च इंजन गूगल की स्थापना साल 1998 में कैलिफॉर्निया की स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी के दो छात्र लैरी पेज और सर्जेई ब्रिन ने की थी. लैरी पेज और सर्जेई ब्रिन ने गूगल के ऑफिशियली लॉन्च करने से पहले इसका नाम बैकरब (When Google was Backrub) रखा था. कुछ समय के बाद इसका नाम गूगल पड़ा. इसे आज पूरी दुनिया इसी नाम से जानती है. गूगल को दुनिया भर में हर तरह की जानकारी को साझा करने के लिए बनाया गया है.

गूगल खास मौकों पर अपने खास अंदाज में डूडल तैयार करता रहता है. गूगल अपने डूडल के जरिये समाज के प्रति लोगों के लिए योगदान देता है. वह विभिन्न क्षेत्र में लोगों के योगदान को अपने खास अंदाज से डूडल के माध्यम से सराहता है. आज की तारीख में गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है. गूगल में आज लोग 100 से अधिक भाषा ओं में सर्च कर सकते हैं. भारत में भी गूगल ने अपने आपको लोकल स्तर पर तैयार किया है और इसमें कई भाषाओं को जोड़ा है.
Also Read: Google Maps फॉलो कर अनजान राह पर कार चला रहा शख्स खाई में गिरा, परिवार ने गूगल को कोर्ट में घसीटा
गूगल के एक सर्च इंजन के रूप में इतना पॉपुलर होने की दो मुख्य वजहें हैं. पहला है इसका क्लीन यूजर इंटरफेस और दूसरा है बेहतर सर्च रिजल्ट. इन दो वजहों से शुरुआती दिनों से ही कंपनी को लोकप्रियता मिलती गई और फिर यह बढ़ती ही चली गई. कंपनी को जैसे-जैसे फंडिंग मिलती गई, गूगल ने नये-नये प्रोडक्ट और सर्विसेज लॉन्च की औरव बाजार में अपनी बादशाहत कायम करनी शुरू कर दी. कंपनी ने जीमेल, यूट्यूब समेत मोबाइल के लिए एंड्राॅयड सिस्टम पेश कर टेक वर्ल्ड में अपनी पहचान बनायी. Google ने हाल ही में Bard भी लॉन्च किया है, जो एक AI टूल है. इसकी मदद से यूजर्स का ब्राउजिंग एक्सपीरिएंस बदलने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










