Google Maps फॉलो कर अनजान राह पर कार चला रहा शख्स खाई में गिरा, परिवार ने गूगल को कोर्ट में घसीटा

Updated:
विज्ञापन
Google Maps फॉलो कर अनजान राह पर कार चला रहा शख्स खाई में गिरा, परिवार ने गूगल को कोर्ट में घसीटा

Google sued for negligence over google maps – फिलिप पैक्ससन अपनी गाड़ी से ड्राइव करते हुए टूटे हुए पुल की ओर बढ़े. इसके बाद वह एक खतरनाक हादसे में अपनी जान गंवा बैठे. यूएसए टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल सितंबर में उत्तरी कैरोलिना के हिकोरी में एक पुल से गिर जाने के बाद फिलिप पैक्ससन डूब गए

विज्ञापन
undefined

Google sued for negligence over google maps – गूगल मैप्स को अनजान रास्तों का साथी माना जाता है. यही वजह है कि गूगल मैप्स का इस्तेमाल दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स करते हैं. लेकिन गूगल मैप्स पर आंख बंद कर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है.

undefined

अमेरिका में एक शख्स के साथ एक ऐसी ही घटना घटी, और इसके बाद गूगल की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के एक परिवार ने अपने सदस्य को खो दिया. पीड़ित परिवार का कहना है कि फिलिप पैक्ससन नाम का यह शख्स अपनी जीप ग्लैडिएटर कार मे�� गूगल मैप्स को फॉलो करते हुए अनजान रास्ते पर सफर कर रहा था.

Also Read: Google Chrome को भी मिलेगा Microsoft Edge का यह जबरदस्त फीचर, अब पढ़ ही नहीं बल्कि सुन भी सकेंगे आर्टिकल्स
undefined

फिलिप पैक्ससन अपनी गाड़ी से ड्राइव करते हुए टूटे हुए पुल की ओर बढ़े. इसके बाद वह एक खतरनाक हादसे में अपनी जान गंवा बैठे. यूएसए टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल सितंबर में उत्तरी कैरोलिना के हिकोरी में एक पुल से गिर जाने के बाद फिलिप पैक्ससन डूब गए थे.

undefined

पैक्ससन की पत्नी एलिसिया ने इस हफ्ते Google की मूल कंपनी अल्फाबेट के खिलाफ दायर मुकदमे में कंपनी पर आरोप लगाये हैं. अदालत में दायर याचिका में कहा गया है कि पैक्ससन की गाड़ी बिना सुरक्षा किनारे वाले पुल से 20 फीट नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिस सड़क पर वह गाड़ी चला रहे थे, वहां किसी तरह की चेतावनी के भी संकेत नहीं थे.

Also Read: Google News : इंटरनेट सर्च इंजन के रूप में गूगल का वर्चस्व अमेरिकी अदालत में मुकदमे का कर रहा सामना
undefined

अब आप सोचेंगे कि इस एक्सीडेंट के लिए गूगल कैसे जिम्मेदार है? पैक्ससन की पत्नी एलिसिया ने मुकदमे में यह बात कही है कि पैक्ससन की मौत से पहले कई लोगों ने Google को इस बारे में कई बार सूचित किया था और उससे गूगल मैप्स पर उस ‘खतरनाक’ रास्ते की जानकारी अपडेट करने का आग्रह किया था.

undefined

गूगल की ओर से इस मामले में कहा गया है कि कंपनी को पैक्ससन परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति है. उन्होंने कहा है कि हम अपने यूजर्स को मैप्स के जरिये सही रास्तों की जानकारी देना चाहते हैं. फिलहाल कंपनी इस मुकदमे के सभी पहलुओं की समीक्षा कर रही है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola