Meta ने लॉन्च किया Muse Image, चुटकियों में बनाएगा रियल जैसी तस्वीरें, लेकिन इस फीचर ने बढ़ाई टेंशन

Updated:
विज्ञापन
एआई-जेनरेटेड रिप्रेजेंटेशनल इलस्ट्रेशन

एआई-जेनरेटेड रिप्रेजेंटेशनल इलस्ट्रेशन

Meta ने नया AI इमेज जेनरेशन मॉडल Muse Image पेश किया है, जो टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से रियल जैसी तस्वीरें बनाने और मौजूदा इमेज को एडिट कर सकता है. हालांकि, Instagram की पब्लिक तस्वीरों के इस्तेमाल और यूजर की सहमति को लेकर सवाल उठ रहे हैं. जानें इसके फीचर्स, इस्तेमाल और प्राइवेसी से जुड़ी चिंताएं.

विज्ञापन

AI की मदद से अब तस्वीरें बनाना पहले से काफी आसान हो गया है. यूजर्स प्रॉम्प्ट के तौर पर सिर्फ कुछ शब्द लिखकर अपनी पसंद की नई इमेज तैयार करवा सकते हैं. इसी बीच Meta ने अपना नया AI इमेज जेनरेशन मॉडल Muse Image पेश किया है. कंपनी के मुताबिक, यह टेक्स्ट प्रॉम्प्ट को समझकर तेजी से अट्रैक्टिव और रियल जैसी तस्वीरें बना सकता है. Muse Image नई तस्वीरें बनाने के साथ कई इमेज को मिलाकर नया विजुअल तैयार करने और मौजूदा तस्वीरों को एडिट करने की सुविधा भी देता है. हालांकि, सोशल मीडिया पर मौजूद सार्वजनिक तस्वीरों के इस्तेमाल को लेकर इस AI टूल पर प्राइवेसी से जुड़े सवाल भी उठ रहे हैं.

क्या है Muse Image और कैसे करता है काम?

Muse Image एक AI-बेस्ड इमेज जेनरेशन मॉडल है. यानी कि ChatGPT और Gemini की तरह Muse Image की मदद से भी यूजर आसान प्रॉम्प्ट देकर अपनी पसंद की तस्वीर जेनरेट कर सकते हैं. जैसे कि अगर कोई यूजर समुद्र किनारे बने मॉडर्न घर की तस्वीर चाहता है, तो उसे इसके बारे में पूरा डिटेल्स टेक्स्ट में देना होगा. AI उस प्रॉम्प्ट को समझकर उसके आधार पर तस्वीर तैयार कर देगा. मेटा के Muse Image मॉडल की खासियत यह है कि यह केवल सिंपल प्रॉम्प्ट से तस्वीर बनाने के अलावा कई रेफरेंस इमेज को एक साथ समझकर नया विजुअल भी तैयार कर सकता है. इसके जरिए यूजर अलग-अलग डिजाइन, स्टाइल और विजुअल कॉन्सेप्ट के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं.

कहां इस्तेमाल कर सकेंगे म्यूज इमेज?

मेटा ने अपनी इस एआई इमेज मॉडल को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना शुरू किया है. इसे मेटा एआई ऐप और वेबसाइट के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है. अमेरिका में इसे इंस्टाग्राम स्टोरीज के साथ भी जोड़ा गया है, जबकि कुछ देशों में व्हाट्सएप पर लिमिटेड सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. कंपनी इसे फ्यूचर में फेसबुक और मार्केटप्लेस जैसे अन्य प्लेटफॉर्म और सेवाओं के साथ भी जोड़ने की प्लानिंग कर रही है. फिलहाल यूजर्स इसका इस्तेमाल फ्री कर सकते हैं, हालांकि फ्यूचर में एक लिमिट यूज के बाद सब्सक्रिप्शन मॉडल लागू होने की संभावना हो सकती है.

इंस्टाग्राम यूजरनेम वाला फीचर बना विवाद की वजह

Muse Image का एक फीचर प्राइवेसी को लेकर विवादों में है. रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर प्रॉम्प्ट में किसी व्यक्ति का Instagram यूजरनेम डालकर उसकी पब्लिक प्रोफाइल पर मौजूद तस्वीरों के आधार पर नई AI इमेज बना सकते हैं. इसी फीचर को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या किसी व्यक्ति के परमिशन के बिना उसकी तस्वीरों का इस्तेमाल AI इमेज बनाने के लिए किया जाना सही है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस सुविधा का गलत इस्तेमाल हो सकता है. साथ ही, यूजर्स की सहमति, निजी जानकारी और डिजिटल पहचान की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बढ़ रही हैं.

प्राइवेसी को लेकर क्यों बढ़ रही चिंता?

Muse Image को लेकर सबसे बड़ी चिंता यूजर्स की प्राइवेसी और सहमति से जुड़ी है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऑप्ट-आउट सिस्टम में यूजर को खुद सेटिंग्स में जाकर इस सुविधा को बंद करना पड़ता है. ऐसे में कई लोगों को पता भी नहीं होता कि उनके पब्लिक कंटेंट का इस्तेमाल AI के लिए किस तरह किया जा सकता है. इसके अलावा, AI से बनी तस्वीरें लगातार ज्यादा रियल दिखाई देने लगी हैं. इससे फ्यूचर में असली और AI से तैयार तस्वीरों के बीच अंतर करना मुश्किल हो सकता है. Muse Image जैसी तकनीकें क्रिएटिविटी के नए मौके देती हैं, लेकिन इनके साथ प्राइवेसी, सहमति और डिजिटल पहचान की सुरक्षा के सवाल भी जुड़े हैं. ऐसे में कंपनियों के लिए यूजर डेटा की सुरक्षा और इसके इस्तेमाल को लेकर साफ और मजबूत नियम बनाना जरूरी होगा.

(प्रस्तुति: स्वप्निल श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें: AI पर भरोसा पड़ा भारी, इंसान ही आये इस ऑटो कंपनी के काम, जानें क्या हुई गलती


विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola