ePaper

Lok Sabha Election 2024 : गर्मी को देखते हुए बढ़ाया गया मतदान का समय, जानें चुनाव आयोग ने क्या लिया फैसला

Updated at : 02 May 2024 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election

Lok Sabha Election| PTI, File Photo

Lok Sabha ELECTION 2024 : तेलंगाना में भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला किया है. आयोग ने मतदान का समय बढ़ा दिया है.

विज्ञापन

Lok Sabha ELECTION 2024 : देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. इसका असर लोकसभा चुनाव में पड़ता नजर आ रहा है. खबर है कि तेलंगाना में भीषण गर्मी और लू की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, चुनाव आयोग ने 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए तेलंगाना के कई विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय बढ़ा दिया है. अब मतदाता समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे के बजाय, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

खम्मम में बढ़ा पारा

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के बीच तेलंगाना के खम्मम में लू चल रही है. यहां का तापमान 45-50 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है. इसके परिणामस्वरूप राजनीतिक दलों की परेशानी बढ़ गई है. डोर-टू-डोर कैम्पेंन या सार्वजनिक रैलियां शाम को आयोजित की जा रहीं हैं. राजनीतिक दलों की बैठकें सुबह या शाम को आयोजित की जा रहीं हैं.

तेलंगाना में 13 मई को होगी वोटिंग

आपको बता दें कि तेलंगाना की 17 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होना है. चौथे चरण (13 मई) को आदिलाबाद, पेड्डापल्ले, करीमनगर, निजामाबाद, जाहिराबाद, मेडक, मलकाजगिरी के अलावा सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुरनूल, नलगोंडा, भुवनगिरि, वारंगल, महबूबाबाद और खम्मम में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Read Also : Akshay Kanti Bam: कांग्रेस के अक्षय कांति बम बीजेपी में शामिल, नामांकन दाखिल करने के बाद पार्टी से दिया इस्तीफा

सात चरण में करवाए जा रहे हैं मतदान

उल्लेखनीय है कि 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. देश में सात चरण में मतदान करवाए जा रहे हैं. दो चरण के लिए लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं जबकि तीसरे चरण के मतदान की तैयारी चल रही है. चुनाव परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे. चौथे चरण के मतदान के तहत तेलंगाना में वोटिंग होगी, जहां गर्मी का प्रकोप जारी है. यही वजह है कि चुनाव आयोग ने मतदान का समय बढ़ाने का फैसला लिया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola