Today News Wrap: इजराइल पर ईरान ने किया हमला, बीजेपी का घोषणापत्र जारी, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 Apr 2024 6:45 AM

विज्ञापन

evening news wrap

Today News Wrap: रविवार 14 अप्रैल को देश और दुनिया से कई बढ़ी खबरें सामने आईं. जो दिनभर सुर्खियों में रहा. ईरान और इजराइल के बीच जंग शुरू हो चुका है. यहां आज की सभी बड़ी खबरों को एक साथ देख सकते हैं.

विज्ञापन

Today News Wrap: ईरान ने इजराइल पर किया हमला

ईरान ने इजराइल पर हमला कर दिया है. ईरान की ओर से लगातार मिसाइल और ड्रोन से हमले हो रहे हैं. ईरान ने हमला सीरिया की राजधानी दमिश्क में अपने दूतावास पर कथित रूप से इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमले के जवाब में किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर रविवार को फायरिंग की घटना हुई. मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया, गोली चलाने वाले अज्ञात लोग महाराष्ट्र के बाहर के हैं. एक्टर के घर के अंदर से एक खाली खोखा मिला है. पूरी खबर यहां पढ़ें

बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. जिसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया है. इधर बीजेपी के संकल्प पत्र को कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने नकार दिया और माफीनामा बताया. पूरी खबर यहां पढ़ें

समाजवादी पार्टी की एक और लिस्ट जारी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने रविवार को सात प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की. जिसमें बाबू सिंह कुशवाहा को जौनपुर से टिकट दिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें

गुमला में बड़ी आपराधिक घटना टली, 4 लोग हथियार के साथ गिरफ्तार

गुमला पुलिस ने शहर के पटेल चौक के समीप से चार आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस की मानें तो वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. उनके पास से तीन देसी कट्टा और 12 गोलियां बरामद की गयी हैं. पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार ने ये जानकारी दी. पूरी खबर यहां पढ़ें

पछुआ हवा से बढ़ेगी गर्मी, झारखंड के किसानों को मौसम वैज्ञानिक ने दी ये सलाह

झारखंड में कल से यानी सोमवार (15 अप्रैल) से पछुआ हवा चलेगी. मौसम का रुख बदलेगा. पछुआ हवाओं की वजह से गर्मी बढ़ेगी. कृषि वैज्ञानिकों ने इस दौरान किसानों को कई तरह की सावधानी बरतने की सलाह दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें

भाजपा के मेनिफेस्टो में सिर्फ इधर-उधर की बातें : तेजस्वी यादव

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी द्वारा जारी घोषणा पत्र को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में सिर्फ इधर-उधर की बातें कही गई हैं. इसमें बिहार के लिए कुछ नहीं है. बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में यह नहीं बताया है कि वह बिहार जैसे गरीब राज्य को कैसे आगे बढ़ाएगी. पूरी खबर यहां पढ़ें

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद हुए बागी, लालू यादव पर लगाए गंभीर आरोप

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद ने रविवार को लालू यादव पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि लालू यादव राजद के सिद्धांतों से समझौता कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं के बदले आरएसएस के लोगों को टिकट दिया जा रहा है. पार्टी में वरिष्ठ नेताओं की अवहेलना हो रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola