Israel Iran War Live: खाड़ी क्षेत्र में तनाव बरकरार, ब्लिंकन ने तुर्किये, मिस्र, जॉर्डन, सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों से की बात
Israel Iran War | PTI
Israel Iran War Live Updates: ईरान ने इजरायल पर हमला बोल दिया है. ईरान की ओर से लगातार मिसाइल और ड्रोन से हमले हो रहे हैं. हालांकि ईरान के अधिकांश मिसाइल को इजराइल की डिफेंस सिस्टम आयरन डोम ने हवा में ही नाकाम कर दिया है. ईरान ने हमला सीरिया की राजधानी दमिश्क में अपने दूतावास पर कथित रूप से इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमले के जवाब में उठाया है.
ब्लिंकन ने तुर्किये, मिस्र, जॉर्डन, सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों से की बात
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इजराइल पर ईरान के हमलों के बाद पश्चिम एशिया में संकट पैदा होने की आशंका के बीच जॉर्डन, सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के समकक्षों से बातचीत की. बता दें, रविवार को ईरान ने इजराइल पर 300 से अधिक ड्रोन एवं मिसाइलें दागी, जिन्हें इजराइली, अमेरिकी और उसके सहयोगी सेनाओं ने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही हवा में मार गिराया. इस हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव फैल गया है.
विदेश मंत्री जयशंकर ने भारतीय नागरिकों को इजराइल न जाने की सलाह दी
ईरान-इजराइल संघर्ष पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा, ये संघर्ष चिंता का विषय है. विदेश मंत्री ने कहा, उस क्षेत्र में भारत की अीम हिस्सेदारी है. विदेश मंत्री ने भारतीय नागरिकों को इजराइल न जाने की सलाह दी.
भारत में इजरायल के राजदूत ने ईरान द्वारा जब्त किए गए जहाज और 17 भारतीय नागरिकों पर दिया बड़ा अपडेट
ईरान द्वारा जब्त किए गए इजरायली-संबद्ध जहाज पर सवार 17 भारतीयों और गाजा में बंधकों की स्थिति पर भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा, जहाज 17 भारतीय नागरिकों के साथ संयुक्त अरब अमीरात से भारत आ रहा था. उन्होंने इस पायरेसी बताया. राजदूत ने कहा, यह साफ और स्पष्ट पायरेसी है. इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. मैं इस अत्यंत महत्वपूर्ण मानवीय मुद्दे पर अपनी नजर बनाकर रखा हूं. गाजा में 133 इजरायलियों का अपहरण, हमें हमास और उसके प्रायोजित ईरान पर जहाज और भारतीयों की रिहाई के लिए दबाव बनाना होगा.
दुनियी नहीं झेल सकती एक और जंग- यूएन चीफ
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ईरान द्वारा इजराइल पर किये गए हमले के कारण तनाव में गंभीर बढ़ोतरी की कड़ी निंदा की और आगाह किया कि न तो क्षेत्र और न ही दुनिया एक और युद्ध बर्दाश्त कर सकती है. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सभी पक्षों से ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए अधिकतम संयम बरतने का आग्रह किया, जिससे पश्चिम एशिया में कई मोर्चों पर बड़े सैन्य टकराव छिड़ सकते हैं.
अमेरिका ने ईरान के हमले की निंदा की
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजराइल पर ईरान के हमले की निंदा की है. बाइडेन ने आगे की कार्रवाई के लिए जी-7 नेताओं की बैठक बुलाई है. बाइडन की इस प्रतिक्रिया के बीच अमेरिकी सेना ने ईरान के ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराने के प्रयासों में मदद की. इजराइल ने कहा कि उसने और उसके सहयोगी देशों ने ईरान की ओर से दागी गईं 200 से अधिक ड्रोन और मिसाइलों में से अधिकतर को बीच में ही रोक दिया है. बाइडन ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की. बाइडेन ने कहा कि ईरान और यमन, सीरिया तथा इराक के उसके हमदर्दों ने इजराइल में सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए अप्रत्याशित हमला किया. मैं इन हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं.
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए