गुमला में बड़ी आपराधिक घटना टली, 4 लोग हथियार के साथ गिरफ्तार

Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 Apr 2024 2:38 PM

विज्ञापन

फाइल फोटो

एसपी शंभु कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि शहर के पटेल चौक के समीप 4 संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए हैं. इसके बाद गुमला थाना प्रभारी को मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश मिला.

विज्ञापन

गुमला : गुमला पुलिस ने शनिवार देर रात शहर के पटेल चौक के समीप चार आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस की मानें तो वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. उनके पास से तीन देसी कट्टा और 12 गोली बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार ने ये बातें रविवार को प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने बताया कि चारों का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है. गिरफ्तार आरोपियों में घाघरा प्रखंड के चपका निवासी मुन्ना साहू, सूरज कुमार सिंह, शुभम कुमार और बबलू साहू शामिल हैं. इनके पास से 3 देसी कट्टा और 12 गोली बरामद किया गया है.

ऐसे हुई गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक एसपी शंभु कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि शहर के पटेल चौक के समीप 4 संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए हैं. इसके बाद गुमला थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह को मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश मिला. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस को देखकर वे चारों भागने लगे. इससे पुलिस को उनपर शक हुआ. इसके बाद सशस्र बलों ने उन व्यक्तियों को दौड़ाकर पकड़ा.

कई अपराधिक घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम

गुमला पुलिस ने जब सभी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि वह पहले कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. तालाशी के क्रम में उनके पास से तीन देशी कट्टा, 4 303 एमएम की गोली, 3 315 एमएम की गोली समेत 12 बोर का गोली बरामद किया है. बता दें ये सभी लोग पहले आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी समेत कई अपराध में जेल जा चुके हैं. छापेमारी दल में थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अलावा, पुलिस अवर निरीक्षक अंकित कुमार, हवलदार नामजद समद, हवलदार रामधन उरांव समेत कई लोग शामिल हैं.

Also Read: मेहरमा में गुमटी से 1.125 किलो ग्राम गांजा बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola