जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में गुमला और लोहरदगा की 12 टीमों ने लिया हिस्सा
पुरस्कार बांटती उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी | Prabhat Khabar Network
जिला मैदान गुमला में सी-थ्री द्वारा आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में 12 टीमों ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि संयुक्त देवी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और खेल के महत्व पर जोर दिया.
गुमलाः जिला मैदान गुमला में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज (सी-थ्री) की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में गुमला और लोहरदगा जिले की 12 टीमों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला. खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया.
संयुक्त देवी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्त देवी ने मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया. उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आपसी सहयोग और आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है. ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है.
ये भी पढ़ें- Ranchi Crime: गश्ती के दौरान अपराधियों से भिड़े सब इंस्पेक्टर, मारपीट के बाद भी तीन को पकड़ा
खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ लिया हिस्सा
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया. मैदान पर खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर खेलप्रेमियों में भी उत्साह देखने को मिला. प्रतियोगिता के समापन पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
अधिकारी और खेलप्रेमी रहे मौजूद
मौके पर सिविल सर्जन डॉ शंभू नाथ चौधरी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ज्योति खलखो, डीपीसी अभिजीत आनंद, महिला थाना प्रभारी शिल्पा कुजूर, सी-थ्री के राज्य प्रमुख ओम प्रकाश, जियाउद्दीन और सुनील सहित अन्य पदाधिकारी, आयोजक, खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- Ranchi में मवेशियों से भरा गाड़ी पकड़ा, तस्कर को दबोचा और लोगों ने वाहन में लगा दी आग
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए