Salman Khan News: गोलीबारी के बाद सलमान खान से महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने की बात, मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही जांच
salman khan
Salman Khan News: सलमान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. मुंबई में उनके घर के बाहर गोलीबारी हुई. ये घटना रविवार के सुबह हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Salman Khan News: अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर रविवार तड़के मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि बांद्रा इलाके में स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर सुबह करीब पांच बजे दो व्यक्तियों ने चार गोलियां चलाईं. इसी इमारत में अभिनेता रहते हैं. वहीं, इस पर लेटेस्ट अपडेट आया है कि सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से बात की. पुलिस को एक्टर की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया. साथ ही उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया.
मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है. घटना के वक्त अभिनेता घर पर थे या नहीं, इसे लेकर पुलिस और खान के परिवार की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. वहीं, इस मामले में नया अपडेट आया है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने जानकारी दी कि, गोली चलाने वाले अज्ञात लोग महाराष्ट्र के बाहर के हैं. साथ ही बताया कि सलमान खान के घर के अंदर से एक खाली शेल भी मिला है. वहीं, मुंबई पुलिस को उन अज्ञात लोगों की मोटरसाइकिल मिल गई है, जिसने एक्टर के घर के बाहर फायरिंग की थी. फोरेंसिक टीम मोटरसाइकिल की जांच कर रही है. गौरतलब है कि साल 2023, मार्च में सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी. दबंग एक्टर को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा महाराष्ट्र सरकार ने दी है. उन्हें कई बार लॉरेंस ने जान से मारने की धमकी दी है. वहीं, उनके पिता सलीम खान को जून 2022 में धमकी भरा पत्र मिला था.
नेता आनंद दुबे ने घटना पर दी प्रतिक्रिया
सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनका वीडियो न्यूज एंजेसी एएनआई ने पोस्ट किया है, जिसमें वो कह रहे हैं कि, ”चाहे सलमान खान हो या कोई आम आदमी, कोई भी अब मुंबई और महाराष्ट्र में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है. आपने देखा कि पिछले दिनों मुंबई में गोलीबारी हुई थी और डोंबिवली में एक विधायक पर फायरिंग हुई. आज सुबह-सुबह सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी हो गई. ये कैसी कानून व्यवस्था है. गृह मंत्री, मुख्यमंत्री जी आप कहां हैं. अगर सलमान खान जैसे हाई प्रोफाइल, हाई सुरक्षा में जो कवर है, वो लोग सुरक्षित नहीं है तो, उनके घर के आस-पास गोलीबारी हो रही है तो इसका मतलब अपराधियों को किसी बात का डर नहीं. अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और वो भी मुंबई शहर में, बेखौफ घूम रहे हैं. इस मामले में मंत्री और गृह मंत्री को को संज्ञान लेना चाहिए.” (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










