Today News Wrap: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, SBI ने EC को सौंपा चुनावी बॉण्ड का ब्योरा, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

news wrap
Today News Wrap: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. जिसमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ के नाम शामिल हैं. दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मंगलवार को एसबीआई ने चुनाव आयोग को चुनावी बॉन्ड का ब्योरा सौंप दिया है. यहां एक साथ पढ़ें आज दिनभर की बड़ी खबरें, एक जगह पर.
कांग्रेस की दूसरी सूची जारी
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी. जिसमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ के नाम शामिल हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
एसबीआई ने निर्वाचन आयोग को चुनावी बॉण्ड का विवरण सौंपा
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में मंगलवार शाम को निर्वाचन आयोग को चुनावी बॉण्ड का विवरण सौंपा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
ओबीसी समुदाय के नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को हुए एक नाटकीय घटनाक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. पढ़ें पूरी खबर
केंद्र सरकार बोली- CAA से भारतीय मुसलमानों को चिंता करने की जरूरत नहीं
सीएए लागू होने के एक दिन बाद केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि सीएए से भारतीय मुसलमानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. पढ़ें पूरी खबर.
झारखंड कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर
सीएम चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें 30 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगायी. मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना को मंजूरी दी गयी है. पढ़ें पूरी खबर.
योगी कैबिनेट में शामिल 5 नये मंत्रियों के विभागों का बंटवारा
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में 5 नवनियुक्त मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है. सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर को पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
सीएम नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
बिहार के सीएम नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली थाने की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है. पढ़ें पूरी खबर.
यशस्वी जायसवाल बनें आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ
टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी को पहली बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार दिया गया है. उनको यह पुरस्कार इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया. पढ़ें पूरी खबर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










