Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, कमलनाथ-गहलोत के बेटों को टिकट

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Mar 2024 3:37 PM

विज्ञापन

Congress released Second list

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन

नकुल नाथ छिंदवाड़ा से, तो गौरव गोगोई असम के जोरहाट से लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई असम के जोरहाट से चुनाव लड़ेंगे. नकुल नाथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए राहुल कस्वां को उनके मौजूदा संसदीय क्षेत्र चुरू से उम्मीदवार बनाया गया है. जबकि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालौर से चुनाव लड़ेंगे.

असम – 12 उम्मीदवार

  • कोकराझार-एसटी – गर्जन मुशहरी
  • धुबरी – रकीबुल हुसैन
  • बारपेटा – दीप बायन
  • दारंग-उदलगुरी – माधब राजबंशी
  • गुवाहाटी- मीरा बारठाकुर गोस्वामी
  • दीफू – एसटी- जॉयराम एंगलेंग
  • करीमगंज- हाफिज रशीद अहमद चौधरी
  • सिलचर – एससी सूर्यकांत सरकार
  • नागांव- प्रद्युत बोरदोलोई
  • काजीरंगा- रोजेलिना तिर्की
  • सोनितपुर- प्रेम लाल गंजू
  • जोरहाट- गौरव गोगोई

मध्य प्रदेश – 10 उम्मीदवार

  • भिंड -एससी- फूल सिंह बरैया
  • टीकमगढ़ – एससी पंकज अहिरवार
  • सतना- सिद्धार्थ कुशवाह
  • सीधी- कमलेश्वर पटेल
  • मंडला-एसटी- ओमकार सिंह मरकाम
  • छिंदवाड़ा- नकुलनाथ
  • देवास – एससी राजेंद्र मालवीय
  • धार – एसटी राधेश्याम मुवेल
  • खरगोन – एसटी पोरलाल खरते
  • बैतूल-एसटी रामू टेकाम

गुजरात- 7 उम्मीदवार

  • कच्छ – एससी नीतीशभाई लालन
  • बनासकांठा- जेनीबेन ठाकोर
  • अहमदाबाद पूर्व- रोहन गुप्ता
  • अहमदाबाद पश्चिम – एससी भरत मकवाना
  • पोरबंदर- ललितभाई वसोया
  • बारडोली – एसटी सिद्धार्थ चौधरी
  • वलसाड – एसटी अनंतभाई पटेल

राजस्थान – 10

  • बीकानेर – एससी गोविंद राम मेघवाल
  • चूरू- राहुल कस्वां
  • झुंझुनू- बृजेन्द्र ओला
  • अलवर- ललित यादव
  • भरतपुर – एससी सुश्री संजना जाटव
  • टोंक-सवाई माधोपुर हरीश चन्द्र मीना
  • जोधपुर- करण सिंह उचियारड़ा
  • जालोर- वैभव गहलोत
  • उदयपुर – एसटी ताराचंद मीना
  • चित्तौड़गढ़- उदयलाल आंजना

उत्तराखंड – 3

  • टिहरी गढ़वाल – जोत सिंह गुंटसोला
  • गढ़वाल – गणेश गोदियाल
  • अल्मोड़ा-SC – प्रदीप टम्टा
  • दमन और दीव – केतन दहयाभाई पटेल

कांग्रेस की दूसरी सूची में 10 सामान्य, 13 ओबीसी, 10 एससी को टिकट

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जिन 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है उसमें 10 सामान्य उम्मीदवार, 13 ओबीसी उम्मीदवार, 10 एससी उम्मीदवार, 9 एसटी उम्मीदवार और 1 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल किए गए हैं.

कांग्रेस की दूसरी सूची में क्या है खास

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची को अंतिम रूप दिया. दूसरी सूची में असम, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और दमन व दीव से चुनाव लड़ने के लिए 43 उम्मीदवारों का चयन किया गया. कांग्रेस की दूसरी सूची में क्या खास है आइए एक नजर डालें.
10 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से हैं
33 उम्मीदवार एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समूह से हैं
25 उम्मीदवार 50 वर्ष से कम आयु के हैं
8 उम्मीदवार 51-60 आयु वर्ग के हैं
10 लोग 61-70 आयु वर्ग के हैं
76.7% उम्मीदवार एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समूहों से हैं

कांग्रेस की पहली सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के लिए सोमवार को 60 से अधिक उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की थी जिनमें करीब 43 पर मुहर लगाई थी. कांग्रेस ने गत शुक्रवार को 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें सबसे प्रमुख नाम पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का था. उन्हें एक बार फिर से केरल की वायनाड सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में 15 उम्मीदवार सामान्य वर्ग और 24 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समुदायों के थे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola