COVID-19 : कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमण के 10 नये मामले सामने आए
कर्नाटक में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के दस नये मामले सामने आने के बाद राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है.
बेंगलुरु : कर्नाटक में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के दस नये मामले सामने आने के बाद राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा ”राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 51 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है जबकि तीन लोगों को छुट्टी दे दी गई है.” बुलेटिन में कहा गया है कि 47 संक्रमित लोगों को चयनित अस्पतालों में अलग रखा गया है और उनकी हालत स्थिर है। विभाग ने कहा कि राज्य में अब तक सामने आए 51 मामलों में से कर्नाटक में हवाई अड्डे पर उतरे केरल के छह यात्री भी शामिल हैं जिनका इलाज चल रहा है.
देश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 600 के पार पहुंच गई. इस बीच,प्रशासन ने हालात से निपटने के लिए तैयारियों को तेज कर दिया है और संक्रमितों के इलाज के लिए सैन्य आयुध फैक्टरियों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के अस्पतालों में 2,000 बिस्तरों की व्यवस्था पृथक वार्ड के तहत की है.
मोदी ने कहा, ‘‘ लोगों को इस तथ्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि यह कितना खतरनाक विषाणु है. यह बीमारी अमीरों और गरीबों में भेद नहीं करती. प्रशासन इस महामारी से निपटने की तैयारियों को ऐसे समय तेज कर रहा है जब अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के दल का आकलन है कि अगर मामलों के बढ़ने की गति यही रही तो मई के मध्य तक देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या करीब एक लाख तक पहुंच जाएगी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में 116 और केरल में 109 मामलों के साथ देशभर में 612 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें 562 का इलाज चल रहा है और 40 ठीक हो चुके हैं.
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से 10 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें तमिलनाडु में बुधवार को हुई पहली मौत भी शामिल है. पूरे देश में कोरोना वायरस से मौतों की संख्या में महाराष्ट्र में हुई तीसरी मौत को शामिल नहीं किया गया जैसा कि बृह्न मुंबई महानगर पालिका ने मंगलवार को दावा किया था। मंत्रालय द्वारा मंगलवार को कोरोना वायरस से दिल्ली में दूसरी मौत की पुष्टि की गई थी लेकिन हालिया आंकड़े में इसे शामिल नहीं किया क्योंकि यह मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










