गैस सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, पुलिस एनकाउंटर के बाद 7 आरोपी गिरफ्तार

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Mar 2026 7:55 AM

विज्ञापन

झांसी पुलिस (Photo: X)

Gas Cylinder Theft : उत्तर प्रदेश के झांसी में गैस प्लांट के बाहर से चोरी हुए 524 गैस सिलेंडर पुलिस ने बरामद कर लिये हैं. पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों और ट्रक मालिक के बीच 60-70 हजार रुपये के लेन-देन संबंधी विवाद सामने आया है.

विज्ञापन

Gas Cylinder Theft : झांसी में होली के दौरान रसोई गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक चोरी हो गया था. इस मामले में सीपरी बाजार इलाके में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ (एनकाउंटर) हुई, जिसके बाद पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस बी. बी. जीटीएस मूर्ति ने 11 मार्च को बताया कि सीपरी बाजार स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो का यह मामला है. एक ट्रक का ड्राइवर राजकुमार भारत गैस के भरे 524 सिलेंडरों से लदा अपना ट्रक डिपो के बाहर खड़ा कर होली मनाने अपने घर चला गया था. अगले दिन वापस आने पर उसको अपना ट्रक नहीं मिला. इसके बाद ट्रक मालिक नीरज अग्रवाल ने ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था.

चोरों ने ट्रक में लगा जीपीएस सिस्टम तोड़कर फेंक दिया

मूर्ति ने बताया कि अगले दिन ही चोरी हुआ ट्रक बड़ागांव थानाक्षेत्र में एक ढाबे के पास खड़ा पाया गया लेकिन उसके अंदर एक भी सिलेंडर नहीं था. इसके अलावा चोरों ने ट्रक में लगा जीपीएस सिस्टम भी तोड़कर फेंक दिया था. इस सिलसिले में पुलिस की कई टीम में गठित करके गायब गैस सिलेंडरों की तलाश की जा रही थी.

मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि बुधवार तड़के करीब तीन बजे एक सूचना मिली. इसके आधार पर ग्वालियर मार्ग स्थित एक गैस गोदाम के करीब मुठभेड़ हुआ. इस दौरान पुलिस ने प्रेमनगर के जावेद, सुमित और समथर के आमिर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. उनकी निशानदेही पर समथर के ही शुभंकर, अभिषेक और सुरेंद्र को भी गैस सिलेंडर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें : LPG आपूर्ति पर केंद्र सख्त, राज्यों से कहा-जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकें

चोरी हुए 524 रसोई गैस सिलेंडर बरामद

मूर्ति ने बताया कि गैस प्लांट में काफी पहले से ट्रक चालक के तौर पर काम कर रहे जावेद और ऋतिक ने मिलकर सिलेंडर चोरी कर पैसे कमाने का प्लान बनाया. दोनों ने इसके लिए समथर स्थित शिव गैस एजेंसी को अपने प्लान में शामिल किया. गैस एजेंसी से 13 लाख रुपए में सौदा कर लिया गया था. बुधवार तड़के पुलिस ने शिव गैस एजेंसी पर छापा मारा. यहां से  389 भरे हुए और 135 खाली समेत चोरी हुए 524 रसोई गैस सिलेंडर बरामद कर लिये गये.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola