कानपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, तीन लोगों की मौत, नौ घायल

Updated:
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो

हादसे में क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो

UP News: कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस, एनएचएआई और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

न्यू जेके ढाबा के पास हुआ हादसा

हादसा महाराजपुर थाना क्षेत्र में रूमा स्थित न्यू जेके ढाबा के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ. पुलिस के अनुसार हरियाणा के सिरसा से बिहार जा रही स्कॉर्पियो (HR 14M 9501) में कुल 12 लोग सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कॉर्पियो चालक ने सामने आए किसी अज्ञात वाहन को बचाने की कोशिश की, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराया.

तीन लोगों की मौके पर मौत

हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना में 45 वर्षीय एक पुरुष, 13 वर्षीय किशोरी और करीब नौ वर्षीय एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

नौ घायल, तीन की हालत गंभीर

हादसे में घायल नौ लोगों को एंबुलेंस की मदद से पहले कांशीराम अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों में दो महिलाएं, चार पुरुष और तीन बच्चियां शामिल हैं. इनमें हिमांशु, नील यादव, केशव भारती, अनिशा, स्नेहा और सात वर्षीय एक बच्ची का इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार दो महिलाओं और एक पुरुष की हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची. क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को हटाकर हाईवे पर यातायात सामान्य कराया गया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि चालक ने किसी अज्ञात वाहन को बचाने का प्रयास किया, जिसके कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई.

Also Read: महिला के लिए ट्रेन रुकवाना पड़ा भारी, डिप्टी स्टेशन अधीक्षक से मारपीट पर भड़के BJP सांसद


विज्ञापन
Khushboo Kumari

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola