श्री श्री रविशंकर के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, आशीर्वाद लेने दौड़ पड़े ग्रामीण, जानें पूरा मामला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2023 4:46 PM
बताया जा रहा है कि श्री श्री रविशंकर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेंगलुरु से कांगेयम जा रहे थे. इस दौरान खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गयी.
‘आर्ट ऑफ लिविंग’ फाउंडेशन के संस्थापक श्री श्री रविशंकर और तीन अन्य को लेकर जा रहे एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग बुधवार को करायी गयी. बताया जा रहा है कि खराब मौसम के इमरजेंसी लैंडिंग की गयी. यह जानकारी पुलिस की ओर से दी गयी है.
खबरों की मानें तो निजी हेलीकॉप्टर को बुधवार सुबह कोहरे के कारण जिले के कदंबुर के पास ओक्कियम सरकारी स्कूल के खेल मैदान में उतरा गया. रविशंकर जैसे ही हेलीकॉप्टर से उतरे, ग्रामीणों का एक समूह उनके पास आया और उनका आशीर्वाद लिया. पुलिस और दमकल व बचाव सेवाओं के कर्मियों की एक टीम भी मौके पर पहुंच गयी.
Also Read: श्री श्री रविशंकर ने करीब एक लाख श्रीलंकाई तमिलों को नागरिकता देने का किया अनुरोध
आध्यात्मिक गुरु बेंगलुरु से कांगेयम जा रहे थे
पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गयी है उसके अनुसार स्थानीय लोगों के साथ एक घंटे तक बातचीत करने के बाद रविशंकर पूर्वाह्न 11.15 बजे तिरुपुर जिले के कांगेयम के लिए रवाना हो गये. बताया जा रहा है कि आध्यात्मिक गुरु एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेंगलुरु से कांगेयम जा रहे थे.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










