बेंगलुरू में यात्रियों के लिए स्मार्ट बस स्टॉप, सैनिटरी नैपकिन, चार्जिंग पॉइंट समेत कई खूबियों से है लैस
Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Feb 2023 10:24 PM
इस बस स्टॉप पर स्नैक्स और सैनिटरी नैपकिन के लिए वेंडिंग मशीन, फोन और लैपटॉप के लिए चार्जिंग पॉइंट के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं भी मौजूद हैं. इसके अलावा स्मार्ट बस स्टॉप में स्मार्ट कूड़ेदान हैं जो 70 फीसदी भर जाने पर अलर्ट मैसेज भेजते हैं.
बेंगलुरु में इलेक्ट्रॉनिक सिटी इंडस्ट्रियल टाउनशिप अथॉरिटी की ओर से एयरपोर्ट बस टर्मिनल में स्मार्ट बस स्टॉप का उद्घाटन किया गया. बेंगलुरु में यह इस तरह का पहला हाईटेक बस स्टॉप है. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बस स्टॉप में स्नैक्स और सैनिटरी नैपकिन के लिए वेंडिंग मशीन, फोन और लैपटॉप के लिए चार्जिंग पॉइंट के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं भी मौजूद हैं. इस बस स्टॉप में एक स्मार्ट डस्टबिन भी है.
इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी इंडस्ट्रियल टाउनशिप अथॉरिटी (ELCITA) की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई. उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (BMTC) की प्रबंध निदेशक और यातायात पुलिस के विशेष आयुक्त डॉ एमए सलीम भी मौजूद थे. उद्घाटन के मौके पर बीएमटीसी की प्रबंध निदेशक ने कहा कि यह हमारे ई-शहर के सार्वजनिक परिवहन के लिए एक नए युग की शुरुआत है. दोनों मुख्य अतिथियों ने स्मार्ट बस स्टॉप से पब्लिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
क्या है बस स्टॉप की खासियत: इस बस स्टॉप पर स्नैक्स और सैनिटरी नैपकिन के लिए वेंडिंग मशीन, फोन और लैपटॉप के लिए चार्जिंग पॉइंट के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं भी मौजूद हैं. इसके अलावा स्मार्ट बस स्टॉप में स्मार्ट कूड़ेदान हैं जो 70 फीसदी भर जाने पर अलर्ट मैसेज भेजते हैं. यहीं नहीं यहां एक डिस्प्ले भी है जो रूट मैप दिखाने के साथ-साथ बस के समय के बारे में पूरी जानकारी देता है. बस स्टॉप पर लगे हैं सीसीटीवी कैमरे: बस स्टॉप में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए दो सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. इसमें एसओएस सिस्टम भी लगा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










