7-8-9-10-11 और 12 मार्च तक बारिश, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, मौसम अपटेड

7 से 12 मार्च तक बारिश का अलर्ट
Weather Alert: आईएमडी के अनुसार 7 से 12 मार्च के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.
Weather Alert: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दिखाई दे सकता है. इसके कारण 7 से 12 मार्च के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 6 से 12 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर में छिटपुट से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं, 7 से 12 मार्च के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
7 से 12 मार्च तक मौसम ले सकता है करवट
- आईएमडी के मुताबिक 7 से 12 मार्च के दौरान कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है. एक नजर डालते हैं राज्यों में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज कैसा रह सकता है.
- ओडिशा- 7 से 9 मार्च के दौरान गरज के साथ छींटे, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
- उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम- 8 से 10 मार्च के दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक की तेज हवाएं चलने की संभावना है.
- झारखंड- 8 और 9 मार्च को गरज के साथ छींटे और बिजली गिरने की संभावना है.
- पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र- 9 और 10 मार्च को गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.
- बिहार- 9 से 11 मार्च के दौरान गरज के साथ छींटे और बिजली गिरने की संभावना है.
- जम्मू-कश्मीर- 9 और 10 मार्च को आंधी और बिजली कड़कने की संभावना है.
- अरुणाचल प्रदेश: 8 से 12 मार्च के दौरान गरज के साथ बारिश की संभावना है.
- असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 9 से 12 मार्च के दौरान गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.
बढ़ सकता है अधिकतम तापमान
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कई हिस्सों में अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है और उसके बाद इसमें कमी आ सकती है. वहीं उत्तर-पश्चिमी मैदानों में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस और सटे हुए मध्य भारत में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक तापमान पूरे सप्ताह के दौरान रहने की संभावना है.
गर्म मौसम और लू चलने की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक 6 और 7 मार्च को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना. 9 और 10 मार्च को पश्चिमी राजस्थान, 6 से 10 के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ और 8 से 10 मार्च के दौरान गुजरात क्षेत्र में लू चलने की संभावना. वहीं 6 और 7 मार्च को ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में लू चल सकती है. 6, 8 और 9 मार्च को कोंकण में 6 मार्च को तमिलनाडु के उत्तरी तटीय इलाकों में और 6 और 7 मार्च को तटीय आंध्र प्रदेश और गुजरात राज्य के तटीय इलाकों में लू चल सकती है.
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र- अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. आईएमडी का अनुमान है कि अगले 4 दिनों तक इस क्षेत्र के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है, जिसके बाद इसमें कमी आएगी.
उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्र में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, जबकि उसके बाद के 2 दिनों में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट हो सकती है.
मध्य भारत: अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि उसके बाद के 5 दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है.पूर्वोत्तर भारत: अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा, जबकि उसके बाद के 4 दिनों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट होने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें: 11 मार्च से बिहार के कई हिस्सों में शुरू होगा आंधी-तूफान का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




