इस मूलांक में जन्मे लोग अक्सर देर से करते हैं शादी, जानें क्या है इसकी वजह

Updated:
विज्ञापन
numerology 4 married life

किस मूलांक के लोग देर से शादी करते हैं Ai image

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार जन्म तारीख सिर्फ एक नंबर नहीं होती, बल्कि यह आपके स्वभाव, रिश्तों और जीवन के फैसलों पर गहरा असर डालती है. खासतौर पर मूलांक 4 में जन्मे लोग सोच-समझकर फैसले लेने वाले होते हैं, जिसकी वजह से अक्सर उनकी शादी देर से होती है. जानिए इस मूलांक के लोगों की पर्सनैलिटी, लव लाइफ और पैसों से जुड़ी खास बातें.

विज्ञापन

Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा, यह काफी हद तक इस बात पर भी निर्भर करता है कि हमारा जन्म किस दिन या किस तारीख को हुआ है. आसान शब्दों में कहें तो आप किस तारीख को जन्मे हैं या आपका मूलांक क्या है, इसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें जन्म लेने वाले लोगों की शादी अक्सर देर से होती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी मूलांक में जन्म लेने वालों से जुड़ी हर बात विस्तार से बताने जा रहे हैं. तो चलिए इस मूलांक में जन्म लेने वालों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

किस मूलांक में जन्में लोग देर से करते हैं शादी

आज हम आपको जिस खास मूलांक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह है 4. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या फिर 31 तारीख को हुआ है तो आपका भी मूलांक 4 ही है. इस मूलांक का ग्रह स्वामी राहु को माना जाता है. यह एक सबसे बड़ी वजह है कि इस मूलांक में जन्म लेने वाले लोग हर काम को एक फिक्स तरीके और सही समय के बारे में सोचकर ही करते हैं. जिंदगी में कोई भी फैसला लेना हो, ये लोग बिना सोचे-समझे इन्हें लेने की गलती नहीं करते हैं. जब बात इनकी शादी की होती है तो ये एक सही पार्टनर चुनने में ही समय लगा देते हैं, जिस वजह से भी इन्हें शादी करने में देर हो जाती है.

यह भी पढ़ें: 35 की उम्र के बाद अचानक बदलती है इन लोगों की किस्मत, अंक ज्योतिष में छिपा इनकी सफलता का राज

आसान नहीं होती इनकी लव लाइफ

जिन लोगों का जन्म मूलांक 4 में होता है उनकी लव लाइफ कभी भी आसान नहीं होती है. इन लोगों को हमेशा अपने रिश्ते में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. कई बार हालात इतने बुरे भी हो जाते हैं कि इनका रिश्ता लाख कोशिशों के बावजूद भी बचता नहीं है. रिश्तों में भले ही लाख मुसीबतें आएं, लेकिन एक बार जब ये शादी कर लेते हैं, तो इनकी जिंदगी काफी अच्छे से चलने लगती है.

स्वभाव से होते हैं काफी जिद्दी

अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म मूलांक 4 में होता है, वे स्वभाव से काफी ज्यादा जिद्दी होते हैं. उनके दिमाग में हमेशा यह बात रहती है कि, वे जो कुछ भी कर रहे हैं बिलकुल सही कर रहे हैं. अक्सर ऐसा होता है कि अगर ये लोग किसी भी काम को करने का मन बना लें, तो उसे किये बिना रुकते नहीं हैं और न ही हार मानते हैं.

पैसे कमाने में भी होते हैं सबसे आगे

मूलांक 4 में जिनका भी जन्म होता है, उनका दिमाग काफी ज्यादा तेज होता है. ये लोग अपने दिमाग का इस्तेमाल पैसे कमाने के लिए भी करना जानते हैं. ये लोग भले ही दूसरों पर पैसे खर्च ना करें, लेकिन जब बात खुद पर पैसे उड़ाने की आती है, तो ये कभी भी पीछे नहीं हटते हैं.

यह भी पढ़ें: बुद्धिमान, स्वाभिमानी और राजा जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक में जन्में लोग, कभी किसी का नहीं लेते एहसान

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola