गोल्ड के सुई-धागा इयररिंग्स को इन आउटफिट्स के साथ करें पेयर, मिलेगा परफेक्ट लुक

Updated:
विज्ञापन
Sui Dhaga Earrings Styling Tips, PC- AI

Sui Dhaga Earrings Styling Tips, PC- AI

Sui Dhaga Earrings Styling Tips: सुई-धागा इयररिंग्स आजकल ट्रेंड में हैं और किसी भी आउटफिट के साथ इन्हें स्टाइल किया जा सकता है. जानें कि इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ कैसे पेयर करें.

विज्ञापन

Sui Dhaga Earrings Styling Tips: आजकल सुई-धागा इयररिंग्स का ट्रेंड महिलाओं के बीच तेजी से बढ़ रहा है. ये इयररिंग्स देखने में सिंपल होने के साथ-साथ बेहद स्टाइलिश भी लगते हैं. यही वजह है कि लड़कियां और महिलाएं इन्हें शादी, पार्टी से लेकर ऑफिस और कैजुअल आउटिंग तक में पहनना पसंद कर रही हैं, हालांकि कई बार सही आउटफिट के साथ इन्हें स्टाइल न करने की वजह से पूरा लुक फीका लग सकता है. अगर आप भी सुई-धागा इयररिंग्स पहनना पसंद करती हैं, तो जानिए किन आउटफिट्स के साथ ये सबसे ज्यादा खूबसूरत लगते हैं और इन्हें स्टाइल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

अनारकली सूट के साथ मिलेगा एलिगेंट लुक

Sui Dhaga Earrings Styling Tips, Pc - Ai
Sui Dhaga Earrings Styling Tips, Pc - Ai

अगर आप किसी शादी, पार्टी या फैमिली फंक्शन में जा रही हैं, तो सुई-धागा इयररिंग्स को अनारकली सूट के साथ पहन सकती हैं. यह कॉम्बिनेशन आपको बेहद खूबसूरत और क्लासी लुक देता है. अगर सूट हल्का है, तो लंबे सुई-धागा इयररिंग्स आपके पूरे लुक को और भी खास बना देंगे.

हैवी साड़ी के साथ भी लगेंगे बेहद खूबसूरत

Sui Dhaga Earrings Styling Tips
Sui Dhaga Earrings Styling Tips

बनारसी, कांजीवरम या किसी भी हैवी साड़ी के साथ सुई-धागा इयररिंग्स आसानी से पहने जा सकते हैं. यह आपके चेहरे की खूबसूरती को उभारने का काम करते हैं. अगर आप बालों में हाई पोनीटेल या साफ-सुथरा बन बनाती हैं, तो इयररिंग्स और भी अच्छे दिखाई देंगे.

इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ करें ट्राई


Sui Dhaga Earrings Styling Tips, PC- AI
Sui Dhaga Earrings Styling Tips, PC- AI

अगर आपको मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक का मेल पसंद है, तो इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी सुई-धागा इयररिंग्स पहन सकती हैं. इन्हें लॉन्ग स्कर्ट, स्टाइलिश टॉप, शर्ट या फ्यूजन ड्रेस के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है. इसके साथ हल्का मेकअप और सिंपल हेयरस्टाइल आपके लुक को और निखार देगा.

सुई-धागा इयररिंग्स पहनते समय रखें इन बातों का ध्यान

सुई-धागा इयररिंग्स का डिजाइन खुद ही काफी आकर्षक होता है, इसलिए इनके साथ बहुत ज्यादा भारी नेकलेस पहनने से बचें. अगर इयररिंग्स लंबे हैं, तो बालों को बांधकर या एक तरफ करके रखें, ताकि उनका डिजाइन साफ दिखाई दे. साथ ही आउटफिट के रंग के हिसाब से इयररिंग्स चुनें, इससे आपका पूरा लुक संतुलित और सुंदर लगेगा.

यह भी पढ़ें: Fashion Tips: खुद को और स्टाइलिश दिखाने के लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स, किसी फैशन ब्लॉगर से कम नहीं लगेंगे


विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola