लड्डू गोपाल के झूले को बनाना है खास? घर में पड़ी इन चीजों से करें झटपट सजावट

Updated:
विज्ञापन

PC: कागज की DIY सजावट वाला जन्माष्टमी झूला (AI Generated)

DIY Janmashtami Decoration Ideas: महंगी सजावट पर पैसे खर्च न करें. घर पर पड़ी पुरानी चीजों से बनाएं कान्हा के झूले और पूजा स्थल को खूबसूरत. देखें DIY जन्माष्टमी सजावट आइडियाज.

विज्ञापन

DIY Janmashtami Decoration Ideas: जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन घर में पूजा की खास तैयारी होती है और लड्डू गोपाल के झूले को सजाने का भी अलग ही आनंद होता है. अगर आप भी इस बार जन्माष्टमी पर घर को खूबसूरत तरीके से सजाना चाहती हैं, लेकिन बाजार से महंगी सजावट का सामान नहीं खरीदना चाहतीं, तो कुछ चीजों की मदद से घर पर ही सुंदर डेकोरेशन (DIY Janmashtami Decoration Ideas) तैयार कर सकती हैं.

विज्ञापन
PC: AI Generated
PC: AI Generated

फूलों से सजाएं कान्हा का झूला

जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा के झूले को फूलों से सजाना सबसे आसान और खूबसूरत तरीका है. आप गेंदे, गुलाब या किसी भी पसंदीदा फूल की छोटी-छोटी लड़ियां बनाकर झूले के चारों तरफ लगा सकती हैं. अगर आपके पास ताजे फूल नहीं हैं, तो आर्टिफिशियल फूलों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. 

रंगीन कागज से बनाएं मोर पंख

भगवान कृष्ण का मोर पंख से खास संबंध माना जाता है. इसके लिए रंगीन कागज और स्केच पेन की मदद से छोटे-छोटे मोर पंख बनाए जा सकते हैं. इन्हें झूले के पीछे या पूजा वाली जगह की दीवार पर चिपका दें. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

मटकी से करें सजावट (DIY Janmashtami Decoration Ideas)

जन्माष्टमी की सजावट मटकी के बिना अधूरी-सी लगती है. आप घर में रखी छोटी मिट्टी की मटकी को रंगकर उसे डेकोरेशन में इस्तेमाल कर सकती हैं. मटकी पर रंग, गोटा, मोती या छोटी-सी लेस लगाकर इसे सजा लें. इसके अंदर फूल रखकर पूजा की जगह के पास रखा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: हरतालिका तीज पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, नजरें हटाना हो जाएगा मुश्किल

रंगीन कपड़े से बनाएं बैकग्राउंड

अगर आप कान्हा के झूले को थोड़ा अलग लुक देना चाहती हैं, तो इसके पीछे रंगीन कपड़े का बैकग्राउंड (DIY Janmashtami Decoration Ideas) बना सकती हैं. पीले, नीले, गुलाबी या लाल रंग के कपड़े को दीवार पर अच्छी तरह लगाएं और उसके ऊपर फूल, मोर पंख और छोटी लाइट्स सजा दें. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

घर की पुरानी चीजों को करें इस्तेमाल

DIY डेकोरेशन की सबसे अच्छी बात यही है कि इसके लिए हर चीज नई खरीदने की जरूरत नहीं होती. पुराने दुपट्टे, रिबन, गोटा, मोती, कार्डबोर्ड और रंगीन कागज जैसी चीजों को भी सजावट में इस्तेमाल किया जा सकता है. थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से इन्हीं चीजों से जन्माष्टमी के लिए प्यारा-सा पूजा कॉर्नर तैयार हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर बाल गोपाल के लिए घर पर बनाएं ये खूबसूरत पोशाक, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola