ePaper

धनबाद में होली पर 'खूनी खेल': दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग, 2 घायल, चार गिरफ्तार

Updated at : 06 Mar 2026 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad Crime News

घटना की जानकारी देती पुलिस

Dhanbad Crime News: धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया में होली के दौरान दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई. विकास लाला की गोलीबारी में दो युवक घायल हो गये. सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर 4 आरोपियों की गिरफ्तारी और पिस्टल बरामदगी की जानकारी दी.

विज्ञापन

Dhanbad Crime News, धनबाद, (नीरज अंबष्ट): होली पर्व के दौरान धनबाद स्थित धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड में दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना सामने आयी है. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक पिस्टल और एक खोखा भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड निवासी अनिल यादव, अभिषेक ठाकुर उर्फ मांझी, बरमसिया मध्य विद्यालय के समीप रहने वाले कृष्णा कुमार उर्फ लल्ला शर्मा तथा आतिश शर्मा शामिल हैं.

सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

मामले की जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी. इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिन्हा, डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम, धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.

Also Read: हजारीबाग में खूनी खेल: वर्चस्व की लड़ाई में कोयला कारोबारी का कत्ल, भागते अपराधियों ने 6 को कुचला

क्या है मामला

सिटी एसपी ने बताया कि बरमसिया में दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. उसी वक्त विकास लाला उर्फ विकास वर्मा अपने साथियों के साथ वहां मौजूद था. उसने अचानक अपनी पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी. फायरिंग के दौरान विष्णु कुमार के दाहिने जांघ में गोली लग गयी, जबकि पुष्पक कुमार के पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

विष्णु कुमार के बयान के आधार पर दर्ज हुआ मामला

इलाजरत विष्णु कुमार के बयान के आधार पर धनसार थाना में कांड संख्या 33/26 दर्ज किया गया है. वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सुधीर यादव की लिखित शिकायत पर कांड संख्या 34/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दोनों मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

विकास लाला पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान विकास लाला उर्फ विकास वर्मा ने देसी पिस्टल से फायरिंग कर विष्णु कुमार और पुष्पक कुमार को घायल कर दिया. बाद में उक्त पिस्टल कृष्णा कुमार उर्फ लल्ला शर्मा ने विकास लाला से छीन लिया और उसे थाना में प्रस्तुत कर दिया. पुलिस ने बताया कि विकास लाला के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. घटना के बाद से वह फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी

छापेमारी दल में धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली, एसआई संतोष कुमार महतो, विकाश कुमार, पनव कुमार रवि, ललिता कुमारी सोरेन, एएसआई चंद्रपित सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

Also Read: रांची में डिप्टी मेयर चुनाव के लिए बिछी बिसात, पार्षदों में शुरू हुआ शह-मात का खेल

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola