Dhanbad News: महिलाओं की स्थिति से तय होती है समाज की प्रगति : रघुवर दास

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: महिलाओं की स्थिति से तय होती है समाज की प्रगति : रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विरोधी दलों पर तीखा हमला बोला है.

विज्ञापन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विरोधी दलों पर तीखा हमला बोला है. श्री दास ने सोमवार को सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस, झामुमो, समाजवादी पार्टी, राजद, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके पर महिलाओं के अधिकारों के साथ ‘विश्वासघात’ करने का आरोप लगाया. कहा कि किसी भी समाज की प्रगति महिलाओं की स्थिति से तय होती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी है. 2023 में लाये गये महिला आरक्षण कानून (नारी शक्ति वंदन विधेयक) का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी दलों ने इसे केवल राजनीतिक लाभ के लिए समर्थन दिया, पर वास्तविक रूप से इसके लागू होने में बाधा डाली.

जातिवाद-परिवारवाद की राजनीति करते हैं विरोधी दल

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विरोधी दल जातिवाद व परिवारवाद की राजनीति करते हैं और महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने के पक्ष में नहीं हैं. झारखंड की करीब चार करोड़ आबादी में आधी संख्या महिलाओं की है, ऐसे में उन्हें राजनीतिक अधिकार मिलना चाहिए था. यदि बिल समय पर लागू हो जाता, तो आदिवासी महिलाओं को भी इसका बड़ा लाभ मिलता. आने वाले चुनावों में महिलाएं इसका जवाब देंगी. प्रेस कांफ्रेंस में झरिया विधायक रागिनी सिंह, महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, महामंत्री मानस प्रसून, रूपेश सिन्हा, रमेश राही, योगेंद्र यादव, सत्येंद्र मिश्रा भी मौजूद थे.

25 अप्रैल को रांची में आयोजित होगी आक्रोश

रैली

पूर्व मुख्यमंत्री श्री दास ने 25 अप्रैल को रांची में ‘आक्रोश रैली’ आयोजित करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि जनता अब राज्य सरकार से नाराज है और बदलाव चाहती है. उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकार की रक्षा के लिए अधिक से अधिक संख्या में रैली में भाग लेने की अपील की.

झारखंड में घोटाला ही घोटाला

पूर्व सीएम रघुवर दास ने राज्य की हेमंत-कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि वर्तमान शासन में भ्रष्टाचार बढ़ा है और कमीशनखोरी हावी है. राज्य में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं. शराब, पत्थर, बालू, कोयला, ट्रेजरी तथा ट्रांसफर-पोस्टिंग में घोटाले हो रहे हैं. कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ चुकी है. महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने आदिवासी महिला-बच्चियों से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola