Dhanbad News: कोयला ट्रेडिंग के लिए जल्द आयेगा नया डिजिटल प्लेटफॉर्म

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: कोयला ट्रेडिंग के लिए जल्द आयेगा नया डिजिटल प्लेटफॉर्म

एमसीएक्स को सेबी से कोल एक्सचेंज बनाने की मिली मंजूरी

विज्ञापन

देश में कोयला कारोबार को ज्यादा पारदर्शी व आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है. इसे लेकर एमसीएक्स को सेबी से कोल एक्सचेंज बनाने की मंजूरी मिल गई है. एमसीएक्स की ओर से बताया गया उसे 17 अप्रैल को यह मंजूरी मिली. इसके बाद कंपनी कोयला नियंत्रक संगठन के पास लाइसेंस के लिए आवेदन करेगी. इस मंजूरी के बाद एमसीएक्स एक नई सहायक कंपनी बनायेगी, जिसका संभावित नाम ‘एमसीएक्स कोल एक्सचेंज लिमिटेड’ हो सकता है. यह नया प्लेटफॉर्म कोयले की खरीद-बिक्री के लिए पूरी तरह डिजिटल व रेगुलेटेड सिस्टम उपलब्ध करायेगा. इससे कोयला ट्रेडिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी और कीमत तय करने की प्रक्रिया ज्यादा बेहतर हो सकेगी. इस प्लेटफॉर्म पर डिजिटल ट्रेडिंग के साथ फिजिकल डिलीवरी की सुविधा भी दी जायेगी. एमसीएक्स इस नई कंपनी में शुरुआती तौर पर करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. शुरू में इस कंपनी में एमसीएक्स की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी, हालांकि आगे चलकर इसमें बड़े पार्टनर्स को भी शामिल किया जा सकता है.

कोयला सेक्टर में बढ़ेगी दक्षता, कारोबारियों को मिलेगा भरोसेमंद प्लेटफॉर्म

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस पहल से कोयला सेक्टर में दक्षता बढ़ेगी और कारोबारियों को एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म मिलेगा. यह ऊर्जा क्षेत्र में एमसीएक्स की पकड़ को भी मजबूत करेगा. वहीं सरकार स्टील सेक्टर को भी आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है. योजना के तहत 2030 तक बनने वाले नये स्टील प्लांटों में कम से कम 30 फीसदी घरेलू कोकिंग कोल का इस्तेमाल अनिवार्य किया जा सकता है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola