केंद्रीय विद्यालय एडमिशन की तीसरी लिस्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 21 Apr 2026 6:08 PM

विज्ञापन

स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए काम की खबर है. केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से क्लास 1 में एडमिशन के लिए तीसरी लिस्ट जारी हो गई है. छात्रों के अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर

विज्ञापन

KVS Admission 2026: जो पहले दो राउंड के बाद खाली रह गई थीं उनके लिए ही केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने तीसरी लिस्ट जारी की गई है. जिन बच्चों का नाम पहले नहीं आया था, उनके पास अभी भी मौका है. यह लिस्ट एडमिशन प्रोसेस का आखिरी बड़ा स्टेप मानी जा रही है, इसलिए इसे ध्यान से चेक करना जरूरी है.

KVS Admission 2026: तीसरी लिस्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘Check Application Status’ ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब लॉगिन डिटेल्स जैसे एप्लीकेशन कोड, बच्चे की जन्मतिथि और मोबाइल नंबर डालें.
  • सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर स्टेटस दिख जाएगा.

इसके अलावा आप संबंधित केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ‘Announcements’ सेक्शन में PDF लिस्ट भी देख सकते हैं. अगर इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो स्कूल के नोटिस बोर्ड पर भी लिस्ट चेक की जा सकती है.

केंद्रीय विद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए क्लास 1 और बालवाटिका (1, 2, 3) एडमिशन (KVS Admission 2026) की तीसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी है. जिन अभिभावकों के बच्चों का नाम पहली और दूसरी लिस्ट में नहीं आया था, उनके लिए यह लिस्ट काफी अहम मानी जा रही है.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

एडमिशन के समय कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट साथ रखना बहुत जरूरी है. इनमें बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो, कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो), सर्विस सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी कागज शामिल हैं.

तीसरी लिस्ट आने के बाद एडमिशन की प्रक्रिया काफी तेजी से पूरी की जाएगी. जिन बच्चों का नाम इस लिस्ट में आया है, उनके अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देर किए स्कूल से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें: टॉप 10 में आता है ये IIT, जानें कितनी रैंक पर मिलेगा एडमिशन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola